Home दिल्ली चार दिन से पेयजल आपूर्ति बंद होने से कस्बावासियों में आक्रोश किया प्रदर्शन विरोध

चार दिन से पेयजल आपूर्ति बंद होने से कस्बावासियों में आक्रोश किया प्रदर्शन विरोध

0
चार दिन से पेयजल आपूर्ति बंद होने से कस्बावासियों में आक्रोश किया प्रदर्शन विरोध
होली और रमजान की त्योहार होने पर भी विभागीय अधिकारी अनजान

खराब चकवाल की मरम्मत नहीं होने से पेयजल की समस्या गहराया

पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण

सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर जलनिगम की तीन लाख लीटर की टंकी से कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। बीते चार दिनों से जल निगम की टंकी का चकवाल पानी खोलने वाली मशीन खराब होगया है। जिसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। होली और रमजान पर्व पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। होली से पूर्व पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया।
बीते दो साल बाद भी जल जीवन मिशन के तहत नागेपुर,सकलडीहा,ईटवा,तेन्दुई सहित कई गांवों में टंकी का निर्माण नहीं हो पाया। टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से ही इन गांवों में पेयजल आपूर्ति होता है। बीते एक सप्ताह पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप केबिल डालते समय पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित होगया था। दो दिन बाद ठीक होने पर जल निगम की टंकी की चकवाल पानी खोलने वाली मशीन खराब होगया। जिसके कारण न भरी टंकी खाली हो पा रहा है। टंकी में पानी होने के बाद भी पेयजल आपूर्ति चार दिनो से वाधित है। होली और रमजान के त्योहार पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि शीध्र ही अधिकारियों से वार्ता करके समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस मौके पर विरोध जताने वालो में सुरेश यादव, मोनू यादव, सुमित,मंगल यादव, पंकज यादव, शिव यादव, मंगल चौहान ,मनीष चौहान ,दरोगा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Next article ब्लॉक प्रमुख ने लाखों की लागत से विकास कार्यो का किया लोकापर्ण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page