Home क्राइम अनियंत्रित बाइक हवा में उड़ी गिरने के बाद तीनो जख्मी दो की हालत गंभीर

अनियंत्रित बाइक हवा में उड़ी गिरने के बाद तीनो जख्मी दो की हालत गंभीर

0
अनियंत्रित बाइक हवा में उड़ी गिरने के बाद तीनो जख्मी दो की हालत गंभीर
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बे में पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप मंगलवार की देर शाम सकलडीहा से घर लौट रहे तीन बाइक सवार अनियंत्रित हो कर गिर गए। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन फोर लेन सड़क अर्धनिर्मित होने के कारण तेज रफ्तार बाइक उछलकर हवा में लगभग 12 फीट ऊपर जाने के बाद कुछ दूर जा गिरी। जिससे बाइक सवार तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का सकलडीहा सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
चंदौली के बरिया खुर्जा गांव निवासी सुजीत कुमार, रोहित चौहान औरी बृजेश चौहान तीनो अपने निजी कार्य से सकलडीहा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदौली से सकलडीहा होते हुए चहनियां सैदपुर तक फोर लेन सड़क बन रही है। सड़क खोदने और कई जगह गिट्टी गिराये जाने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक हवा में लगभग 12 फीट ऊपर हवा में जाने के बाद कुछ दूर जा गिरी। जिसमें तीनों बाइक सवार काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व समाज सेवी मुकुन्द सिंह ने तीनों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां तीनो का प्राथमिक इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉ बीके प्रसाद ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वही जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान दो ही हालात नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया वही अभी दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Previous article पेट्रोल कर्मी को जालसाजों ने पच्चास हजार का लगाया चूना
Next article 1 लाख 97 हजार 521 लाभार्थियों को सब्सिडी का मिलेगा लाभ।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page