Home चंदौली पटवा समाज राजनैतिक भागीदारी को लेकर कसी कमर

पटवा समाज राजनैतिक भागीदारी को लेकर कसी कमर

0
पटवा समाज राजनैतिक भागीदारी को लेकर कसी कमर
पटवा समाज राजनैतिक भागीदारी को लेकर कसी कमर:

सकलडीहा अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से सकलडीहा में आगामी 23 मार्च को पटवा विराट महाकुंभ का आयोजन होना है। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजक की टीम लगातार जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। इस दौरान विभिन्न प्रांत और जिला से आने वाले पटवा समाज के लोगों के रहने व स्वागत आदि के बारे में विस्तार से रणनीति पर चर्चा किया। अंत में कार्यक्रम को लेकर विस्तार से रूप रेखा तैयार किया।

विराट पटवा कुंभ को लेकर अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के लोगों में काफी उत्साह है। लम्बे समय के बाद पहला राष्ट्रीय अधिवेधन पटवा विराट कुंभ के रूप में आगामी 23 मार्च को सकलडीहा में आयोजित होने वाला है। जिसमे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद विरेन्द्र सिंह,दर्शना सिंह,साधना सिंह,विधायक सुशील सिंह, प्रभुनारायण सिंह यादव, रमेश जायसवाल, कैलाश आचार्य,अम्बरीश सिंह भोला सहित अन्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।महाधिवेशन में यूपी के विभिन्न जिलों के साथ दिल्ली,एमपी, महाराष्ट्र,गुजरात,कोलकाता,बिहार सहित अन्य प्रांत से भी लोग पहुंचेगें। कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि आजादी के बाद से पटवा समाज अपने अस्तिव की लड़ाई लड़ रहा है। पटवा समाज विभिन्न दलों को वोट देते चला आ रहा है। लेकिन राजनैतिक भागीदारी नहीं होने के कारण समाज बहुत पिछड़ा हुआ है। सामाजिक, शैक्षिक और राजनैतिक अधिकार व पहचान के लिये कुंभ का आयोजन किया गया है।। 2027 से पहले पटवा समाज अपनी ताकत को दिखाने का लामबंद है। इस मौके पर प्रधान संरक्षक आरके सिंह देववंशी,मुख्य सचेतक बिजय बहादूर पटवा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एके पटवा, प्रमोद देववंशी, विनोद पटवा,जितेन्द्र पटवा,विक्रम, बीरेन्द्र देववंशी,आनंदी पटवा, मिथिलेश पटवा,पप्पू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Previous article सकलडीहा में सीवर नाला पर लगा ढक्कन दुर्घटना को दे रहा दावत
Next article सकलडीहा में जाम की समस्या व्यापारी और राहगीरों के लिये नासूर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page