Home क्राइम बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो खिलाड़ियों की मौत

बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो खिलाड़ियों की मौत

0
बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो खिलाड़ियों की मौत

बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो खिलाड़ियों की मौत

चंदौली रविवार की सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर में हृदय विदारक घटना सामने आई जो बंद रेलवे फाटक पार करते समय मेमू ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक फुटबॉल खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई हादसा इतना भीषण था कि युवकों की बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर कुछ दूरी जा पहुंची इस बड़ी घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया ।मौके पर पहुंची आरपीएफ और चौकी पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई ।जानकारी के अनुसार चकिया की अरारी गांव निवासी प्रमोद पासवान 24 वर्ष अपने मामा के घर दयालपुर रहता था वह फुटबॉल का बहुत ही अच्छा खिलाड़ी भी था और वह प्रतिदिन ताराजीवनपुर के पास खेल मैदान में प्रतिदिन फुटबॉल खेलने जाया करता था। रविवार की सुबह ताराजीवनपुर निवासी अपने फुटबॉलर दोस्त आकाश यादव (22) पुत्र मुनीलाल यादव के साथ बाइक से खेल मैदान में प्रैक्टिस के लिए जा रहा था।की वही तारापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बंद फाटक पार करते समय दोनों मेमो ट्रेन की चपेट में आ गए मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर काफी दूर तक चली गई घटना की जानकारी होने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना के बाद आरपीएफ और नजदीकी पुलिस चौकी पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई में जुट गई है। इस बड़ी घटना से परिजनों में ही नहीं बल्कि आस पास के ग्रामीण भी काफी आहत रहे।

Previous article सकलडीहा पी.जी.कॉलेज में विश्व गौरैया दिवस पर संगोष्ठी
Next article प्रमुख नेताओं का होगा जमावड़ा आज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page