दूर:सकलडीहा नगर वासी साथ में प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना
सकलडीहा।कांग्रेस के नवागत जिलाध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी का मंगलवार को सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डा.आम्बेडकर तिराहे पर जोरदार गाजा बाजा के साथ स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना और जिलाध्यक्ष बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व्यापारियों को सम्बोधित किया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले बेरोजगारी दूर होगा। आज प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ ढिढोरा पीटा जा रहा है। वही नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के नितियों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत किया जायेगा। इसके साथ ही छोटे बड़े हर कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकार का महत्व बढ़ेगा। अंत में डा.आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए संविधान की रक्षा के लिये लोगों को आगे आने की अपील किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, चिंटू गुप्ता, मुकेश नंदन,बृजेश सिंह, शशीकांत सिंह,राकेश मोदनवाल, सेाहन सहित तमाम कांग्रेसी नेता और व्यापारी मौजूद रहे।
