Home चंदौली सड़कों पर गंदगी का अंबार है फिर भी नहीं हो रहा निवारण

सड़कों पर गंदगी का अंबार है फिर भी नहीं हो रहा निवारण

0
सड़कों पर गंदगी का अंबार है फिर भी नहीं हो रहा निवारण
सड़कों पर गंदगी का अंबार है फिर भी नहीं हो रहा निवारण

तहसील प्रशासन की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिये नही हो पा रहा जमीन का निस्तारण

सकलडीहा कस्बा के नागेपुर मार्केट में सड़क पर कूड़ा करकट का लगा अंबार

सकलडीहा। विकास खंड के सकलडीहा नागेपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में कूड़ा निस्तारण के लिये भूमि का चिन्हाकन नहीं होने के कारण सड़क से लेकर गांवों में कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन के अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने सुबह शाम सड़कों पर कूड़ा करकट की ढेर से निजात दिलाने की मांग किया है।
सकलडीहा तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के बाद भी स्वच्छ भारत मिशन का दावा खोखला नजर आ रहा है। सकलडीहा कस्बा में नागेपुर,तेन्दुई,टिमिलपुर और ईटवा गांव सभा आती है। लेकिन इन गांवों में भूमि के अभाव में कूड़ा निस्तारण केन्द्र नहीं बन पाया। जबकि इन गांवों कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनाने के लिये ग्राम सभा में धनराशी डंप पड़ी हुई है। जिसके कारण दर्जनों गांवों का मार्केट सकलडीहा में सड़कों पर कूड़ा करकट का ढ़ेर पड़ा रहता है। मार्केट में आने वाले ग्राहक से लेकर छात्र शिक्षक और अधिवक्ता सहित आम जनमानस को दुर्गंध के कारण मुंह और नाक बंदकरके गुजरना पड़ता है। आसपास के लोगों केा सदैव संक्रामक बिमारी का डर सताते रहता है। इसके बाद भी कूड़ा निस्तारण केन्द्र के लिये पहल शुरू नहीं हो पा रहा है। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि भूमि का आवंटन होने पर कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनाकर समस्या दूर कराया जासकता है। वही एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि शीध्र ही राजस्व अधिकारियों के माध्यम से जमीन को आवंटित किया जायेगा।

Previous article कांग्रेस की सरकार बनी तो बेरोजगारी होगी दूर
Next article महीनों बाद भी सकलडीहा में पुलिस बूथ का नहीं हो पाया निर्माण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page