Home चंदौली पुलिस की तत्परता से महिला श्रद्धालु की मिली मोबाईल व बैग

पुलिस की तत्परता से महिला श्रद्धालु की मिली मोबाईल व बैग

0
पुलिस की तत्परता से महिला श्रद्धालु की मिली मोबाईल व बैग

सकलडीहा। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ को लेकर जिले की पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रही। बलुआ मौनी अमावस्या पर महिला श्रद्धालुओं के सहयोग के लिये सुबह से ही खड़े रहे। बुधवार को सुबह मुगलसराय कैलासपुरी की महिला श्रद्धालु का टेम्पू से उतरते समय मोबाइल और बैग गिर गया।सधन तिराहे पर तैनात दरोगा धर्मदेव सिंह और पैंथर पुलिस की मदद से मोबाइल और बैग को बरामद करते हुए श्रद्धालु को सौप दिया गया। कोतवाली पुलिस और टेम्पू चालक की निष्ठा का सराहना किया।
मुगलसराय कैलाशपुरी निवासी सविता सिंह अपनी दो बेटियों के साथ मुगलसराय से बलुआ मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिये जा रही थी। सकलडीहा सधन तिराहे के समीप उनका मोबाइल और बैग गिर गया। चहनिया की ओर से सवारी टेम्पू चालक रंजय पांडेय तेनुवट निवासी ने मोबाइल उठा लिया।थोड़ी देर बाद महिला श्रद्धालु मोबाइल नहीं होने पर परेशान होगयी। मौके पर तैनात पुलिस को तत्काल सूचना दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उस नंबर पर फोन कर टेम्पू चालक से बात किया। टेम्पू चालक सवारी छोड़कर करीब आधे घंटा बाद मोबाइल लेकर आने पर पुलिस ने महिला श्रद्धालु को बैग और मोबाइल सौपा। पुलिस की तत्परता और टेम्पू चालक की निष्ठा का महिला श्रद्धालुओं ने सराहना किया।

Previous article दूर संचार केन्द्र पर बनेगा आधार कार्ड
Next article प्रयागराज पहुंचने वाली सीमाएं अब भी सील हैं।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page