Home चंदौली नवरात्र और ईद की त्योहर को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

नवरात्र और ईद की त्योहर को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

0
नवरात्र और ईद की त्योहर को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
नवरात्र और ईद की त्योहर को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

रूट मार्च,व्यापारियों और आमलोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

सीओ रघुराज के निर्देश पर फ्लैग मार्च करते हुए कोतवाली पुलिस

सकलडीहा। नवरात्री की पर्व और ईद की त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग अलर्ट है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे के निर्देश पर सीओ रघुराज के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कस्बा सहित मंदिर और मस्जिदों के समीप पहुंचकर लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील किया।साथ ही व्यापारियो और आम लोगों को सुरक्षा का भरोशा दिया।
कोतवाल हरिनारायण पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल सकलडीहा कस्बा सहित टिमिलपुर,नागेपुर,तेंदुई सहित अलीनगर तिराहा और सघन क्षेत्र तिराहा से होते हुए कोतवाली पहुची। सीओ रघुराज ने बताया कि ईद और नवरात्र को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही व्यापारियो और आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना है। ताकि कोई भी निडर होकर अपना व्यवसाय और अन्य कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि अवांछनीय और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पुलिस चिन्हित कर कठोर कार्यवाही करेगी। समाज के हर तबके की सुरक्षा और शांति की जिम्मेदारी पुलिस की है।और पुलिस इसको लेकर सख्त है। इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल,शिवकुमार यादव,दिनेश राम,त्रिवेणी त्रिपाठी,देव चौबे, गोपाल तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा,शिवशंकर यादव सहित अन्य दरोगा और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Previous article सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों ने विधान सभा में दिया भाषण
Next article हिंदू मुस्लिम भाई-भाई गले से गले मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद 
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page