हिंदू मुस्लिम भाई-भाई गले से गले मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद
सकलडीहा ।कस्बा सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में अलग-अलग जगह पर ईद की नमाज पढ़कर शांतिपूर्वक हषोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया ।इस मौके पर हिंदू मुस्लिम सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक बाद देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए।वही ईदगाह में पुलिस प्रशासन अपने मय पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। वही कस्बा और दर्जनों गांव में ईद की नमाज पढ़ी गई। इमाम मोहम्मद ने बताया कि इस्लाम आज पूरी दुनिया में फैला हुआ है आज के दिन इस्लाम धर्म मानने वाले हर मुल्क के लोग ईद मना रहे हैं। इस्लाम धर्म के अनुसार दिनों का रोजा रखकर मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में जाकर अदा किया ।इस दौरान बताया कि इस्लाम धर्म रमजान के महीने में आसमानी किताब कुरान नाजिल हुआ था अल्लाह ने इस पाक़ीज़ा किताब कुरान मजीद को इस्लाम मजहब मनाने वालों के लिए भेजा था वह आसमानी किताब है इस किताब के अनुसार इस्लाम धर्म के मानने वाले आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म को पूरी दुनिया में फैलाया आज इस्लाम धर्म के मानने वाले सभी मुसलमान भाई पूरे। रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं तीस दिनों तक हर मस्जिद में ईशा की आजान के बाद तराबी की नमाज सभी मस्जिद में अदा की जाती है। रमजान के पूरे महीने इबादत की जाती है इस्लाम धर्म में कहा जाता है इस महीने में एक नेकी के बदले में सौ गुना नेकी मिलती है। इसलिए सभी मुसलमान भाई इस महीने में पूरी शिद्दत के साथ इबादत करते हैं ।और गरीब, असहाय, लाचार,बेवस को अपने जमा पूंजी से पैसे निकाल कर फितरा जकात अदा करते हैं यह पैसा गरीबों के लिए होती है।तीस रोजा के बाद ईद मनाई जाती है। ईद खुशियों का त्यौहार मनाया जाता है पूरी दुनिया में इस्लाम मजहब को मानने वाले ईद मनाते हैं। ईद में बच्चों को घर वाले रिश्तेदार ईदी के तौर पर कुछ रकम देते हैं जिसे ईद कहा जाता है ईदी को लेकर बच्चे काफी खुश होते हैं ईद की नमाज ज्यादातर लोग ईदगाह में जाकर पढ़ते हैं ।ईद के दिन रोजा रखना हराम माना गया है ईद की नमाज अदा करने के पहले अपने-अपने घरों में स्नान कर पाख व साफ होकर नये नये कपड़े पहनते हैं। खजूर तथा सेवई ,मीठी खीर, चीज खाते है। ईद की नमाज अदा करने जाते हैं। नमाज अदा कर घर आए सभी अपने-अपने रिश्तेदारों तथा हिंदू भाइयों को बुलाकर ईद की बधाई देने के बाद मिठाई सेवई आदि खिलाते नजर आये। आज कस्बा गांव में कहीं जगह पर शांतिपूर्वक तरीके से ईद मनाई गई।इस मौके डॉ0 अकबर ,डॉ0 गुफरान अहमद, डॉ0 आफताब आलम,डॉ0 महमूद आलम,सरफराज सिद्दकी,बाबु जान,इस्लाम ,असरफ अली, रोजन अली ,असरफ,अशहद,शेरू, शमशेर,पुत्तुल यादव,सुरेंद्र यादव,सहित अन्य मौजूद रहे।
