Home दिल्ली शिक्षक देश और समाज का सदैव करता है मार्गदर्शन: पंकज पांडेय

शिक्षक देश और समाज का सदैव करता है मार्गदर्शन: पंकज पांडेय

0
शिक्षक देश और समाज का सदैव करता है मार्गदर्शन: पंकज पांडेय
शिक्षक देश और समाज का सदैव करता है मार्गदर्शन: पंकज पांडेय

सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर हुआ सम्मान समारोह

सकलडीहा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज में मंगलवार को निवर्तमान प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय के अवकाश प्राप्त करने के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता जगदीश प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष पूर्व प्रवक्ता विद्याधर पाण्डेय एवं मुख्य अतिथि प्रबंधक पंकज कुमार पाण्डेय ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने पंकज पांडेय ने कहा कि शिक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद भी देश और समाज का सदैव मार्ग दर्शन करता है। विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक अवस्था को मजबूत करने में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा । जितने दिन विद्यालय में उनकी तैनाती रही इतने दिन उन्होंने अपनी बौद्धिकता,शिक्षण और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन से विशेष छाप छोड़ी है। शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति उनका व्यवहार मिलन सार रहा। वही छात्रों ने बताया कि प्रधानाचार्य को कभी भूल नहीं पाएंगे। वह पढ़ाई के साथ आगे का मार्गदर्शन भी करते रहे। जिनका जीवन मे बहुत महत्व है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं सत्यमूर्ति ओझा ने किया। इस मौके पर पर त्रिभुवन नारायण सिंह, देवचन्द राम, दिलीप सिंह, विनोद कुमार, फैज अहमद, संजय सिंह, चंद्रधर दीक्षित, हिमांशु पाण्डेय उपस्थित रहे ।
Previous article पत्नी के आंगनबाड़ी में भर्ती न होने पर प्रधान सहायक को धमकी
Next article बसपाई मिशन 2027 की तैयारी में जी जान से जुटे ,तैयारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page