Home क्राइम पांच हजार नगदी सहित हजारों की खाद्यान की चोरी दुस्साहस

पांच हजार नगदी सहित हजारों की खाद्यान की चोरी दुस्साहस

0
पांच हजार नगदी सहित हजारों की खाद्यान की चोरी दुस्साहस

पाच हजार नगदी सहित हजारों की खाद्यान चोरी

सकलडीहा। बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर घर की आलमारी से पांच हजार नगदी सहित कई बोरी चावल गेहूं की बोरी सहित कीमती कपड़ा सहित अन्य सामान लेकर चंपत होगये। रामनवमी पर घर पूजा के लिये पहुंचे परिजनों ने घर का दरवाजा और आलामारी टूटा देख हैरान होगये। परिजनों की ओर से कैलावर चौकी पर पहुंचकर घटना के बाबत लिखित तहरीर दर्ज कराया गया है।
पपौरा गांव के मनोज सिंह वाराणसी में परिवार सहित रहते है। रामनवमी पर पूजा करने के लिये सुबह घर पहुंचे हुए थे। घर का मुख्य गेट का ताला टूटा देख हैरान होगये। अंदर कमरे का भी ताला टूटा देख परेशान थे। चोरों ने आलमारी से पांच हजार नगदी सहित कीमती कपड़े सहित अन्य सामान ले गये। इसके अलावा चोरों ने सात बोरी चावल,गेहूं सहित अन्य खाद्यान के सामान उठाकर लेगये। घटना के बाद बेटी करूणा सिंह और बेटा घर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद कैलावर चौकी पहुंचकर चोरी की घटना की लिखित तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।

Previous article सड़क पर जलभरॉव की समस्या को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश
Next article समय से पूर्व तहसील दिवस से जाने वाले अधिकारी होंगे चिन्हित निर्देश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page