बीडीओ बोले गांव के विकास में महिला मेंठो की अहम भूमिका
विकास खंड कार्यालय पर महिला मेठो को परिचय पत्र वितरित करते बीडीओ विजय कुमार सिंह
सकलडीहा। विकास खण्ड कार्यालय पर मंगलवार को बीडीओ विजय कुमार सिंह ने महिला मेंठो को पहचान पत्र वितिरित किया गया। इस दौरान उनको गांव के विकास के सम्बंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 20 मनरेगा मजदूर पर एक मेठ लगाया जाता है। उन्होंने गांव के विकास में मेंठो की अहम भूमिका बताई।
ब्लाक सभागार में महिला मेंठो के साथ बीडीओ विजय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक किया। जिसमे गांव के मनरेगा कार्यो के बारे में जानकारी ली। इसके साथ महिला मेठो को पहचान पत्र वितिरित किया गया। बीडीओ ने कहा कि गांवो के विकास में महिला मेठो की अहम भूमिका होती है। इसलिए विकास को गति देने के लिए आपलोग कार्य करे। वही बीडीओ में मेठो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि मनरेगा कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके पर एपीओ अभिनव पाण्डेय,समर वर्मा,साधना सिंह,ममता,मोनी शर्मा, प्रमिला,चंदा,किरन,निशा सहित बड़ी संख्या में महिला मेठ मौजूद रही।
