Home चंदौली सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनजान

सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनजान

0
सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनजान
सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनजान

इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाने वाले छात्र और महिलाओं को हो रही समस्या

रामनवमी पर्व से पूर्व से सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी

सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर बहता सड़क पर नाबदान का पानी

सकलडीहा।सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर लम्बे समय से नाबदान का पानी बह रहा है। इसके बाद भी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्रीय विधायक से लेकर विभागीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। सुबह शाम कस्बा और स्कूल तहसील आने जाने वाले ग्रामीण से लेकर महिला और छात्र नाबदान के पानी से होकर जाने को मजबूर है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा कस्बा की मुख्य मार्ग जो रेलवे स्टेशन को जाती है। बीते कई साल से जर्जर होगया है। जिसकी निर्माण को लेकर व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य से लेकर क्षेत्रीय विधायक से गुहार लगाया। लेकिन समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दोनों जनप्रतिनिधियों की ओर से सकलडीहा कस्बा की रोड बनवाने में आज तक रूचि नहीं दिखाया गया। सड़क जर्जर और गड्ढे में तब्दील होगया है। विधान सभा चुनाव और जिला पंचायत का चुनाव भी नजदीक है। इसके बाद भी सड़क तो दूर नाबदान की पानी निकासी के लिये उचित प्रबंध नहीं किया गया। सुबह शाम नाबदान के पानी से होकर गुजरना पड़ा रहा है। जिसके कारण बीते नवरात्र से लेकर रामनवमी तक लोगों को गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ा। व्यापारियों ने चेताया कि आने वाले चुनाव में ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ व्यापारी विरोध करेंगे। जो पांच साल बाद भी समस्या के समाधान को लेकर अनजान बने हुए है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने बताया कि सड़क और सीवर नाला का निर्माण होने पर ही स्थीय रूप से समस्या का समाधान हो पायेगा।

Previous article साधन सहकारी समिति बंद रहने से किसान परेशान
Next article धरहरा में मनरेगा कार्य का डिप्टी आयुक्त् मनरेगा ने किया निरीक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page