Home चंदौली आधी के साथ हुई बरसात से गेंहू की फसल पर संकट

आधी के साथ हुई बरसात से गेंहू की फसल पर संकट

0
आधी के साथ हुई बरसात से गेंहू की फसल पर संकट
आधी के साथ हुई बरसात से गेंहू की फसल पर संकट

तहसील मार्ग पर बरसात और आंधी के कारण बिखरा पड़ा समान

सकलडीहा। गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे धूल भरी आंधी के साथ बरसात हुई।बरसात से जहा गर्मी से निजात मिली वही किसानों के माथे पर चिता की लकीरें आ गई। क्योंकि अभी ज्यादातर किसानों की गेंहू की फसल की कटाई नही हुई है। वही जिनकी कटाई हो गई है। वह उसे ढककर सुरक्षित करते देखे गए।
सकलडीहा में दोपहर में तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। किसानों का कहना था। फसल पूरी तरह पककर तैयार है। हार्वेस्टर से कटाई चल रही है।और थ्रेसरिग हो रही है। बरसात से सब काम ठप हो गया।गेंहू की फसल जमीन पर लेट गई। जिससे काफी नुकसान हुआ ।गरज-तड़प के साथ हुई आधी और बरसात से फसल को काफी नुकसान होगा।किसान बच्चा सिंह,पनारू सिंह,राजेन्द्र सिंह,श्यामसुंदर सिंह का कहना है कि खेती किसानी पर ही परिवार का खर्च है।आधी और पानी से फसल नष्ट हो रही है।इससे भारी नुकसान हुआ है।वही जिन किसानों की कटाई हो गई थी वह उसे सुरक्षित करने में लगे रहे।वही थ्रेसरिग में लगे किसान छोड़कर काम भाग गए।इस पानी से गेहूं के काला होने की भी संभावना प्रबल है।अब किसान अगले कुछ दिन तक मौसम साफ होने का इंतजार करेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page