Home दिल्ली बड़ा निक लागे अपने देशवा क माटी

बड़ा निक लागे अपने देशवा क माटी

0
बड़ा निक लागे अपने देशवा क माटी

बड़ा निक लागे अपने देशवा क माटी- नाही कवनो भेदभाव नाही कवनो जाति

प्रवेश उत्सव रैपुरा कंपोजिट विद्यालय में छात्रों को सम्मानित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय

सकलडीहा। विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में शनिवार को प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूम धाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही खेलकूद,शिक्षा,उपस्थिति एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अंबर कुशवाहा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया तत्पशात छात्राओं ने सरस्वती वंदना, एवं स्वागतगीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शुरू किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘एक बार सलामी दे दो,पुरवईया होले होले,सौगंध मुझे इस मिट्टी की,रेड रेड गजरा लगा के तुम आती हो- कान्हा को दीवानी बनाती हो, बड़ा निक लागे अपने देशवा क माटी- नाही कवनो भेदभाव नाही कवनो जाति, संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं- चिट्ठी आती है तो पूछी जाती है कि घर कब आओगे, काश्मीर जिगर क टुकड़ा,सीमवाँ पर जात बानी बांध के कफनियाँ आदि गीतों पर छात्र छात्राओं की सुंदर प्रस्तुति काफी आकर्षक रहीं जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा, नवोदय विद्यालय परीक्षा ‘ अटल आवासीय विद्यालय ‘ आय आधारित परीक्षा एवं खेल कूद में राज्य स्तर पर मेडल पाने वाले छात्रों को विद्यालय की परिक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को ‘ उपस्थिति में औवल रहने वाले छात्रों को एवं अन्य प्रतियोगीता मेंहदी ग्रिटिंग कार्ड में अच्छे बच्चों को सामान्य ज्ञान, डिक्शेनरी,मेडल स्मृति चिन्ह आदि भेट कर सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तर, मंडल स्तर, जनपद स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने विद्यालय की शैक्षिक एवं भौतिक अवलोकन का सराहना किया। अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानन्द दूबे,समाजसेवी अम्बर कुशवाहा ,एसआरजी जय प्रकाश यादव, सुभाष यादव,जेपी रावत,अशोक सिंह,जय नारायण यादव आदि रहे।

Previous article खडे़हरा गणेश मंदिर पर लगा हाईमास्ट
Next article सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओ का अभाव
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page