Home चंदौली बलारपुर में रेलिग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

बलारपुर में रेलिग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

0
बलारपुर में रेलिग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत
बलारपुर में रेलिग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

बलारपुर में रेलिग विहीन पुलिया

सकलडीहा। क्षेत्र के बलारपुर यादव बस्ती को जाने वाली और अमावल गांव की पुलिया जर्जर है। इसकी रेलिग जमीदोज हो चुकी है। आवागमन में खतरे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणो का आरोप है कि कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके है। पुलिया मरम्मत की कईबार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे लोगो मे आक्रोश पनप रहा है।
बलारपुर यादव बस्ती और अमावल जाने जाने वाले मार्ग पर सकलडीहा राजवाहा है। राजवाहा पर बनी पुलिया जर्जर हो चुकी है। उसकी रेलिग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोगो का कहना है कि रात के अंधेरे में आएदिन ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे है। इसके साथ ही बच्चो को ज्यादा खतरा है।बिना रेलिग के अक्सर राजवाहा में गिरने का खतरा बना रहता है। पूर्व प्रधार रामचन्द्र पासवान,संदीप यादव, बीरेन्द्र यादव,अखिलेश यादव टेंगरी आदि ग्रामीणों का कहना है कि कईबार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से की गई। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया। लोगो ने चेतावनी दी है कि जल्द पुलिया की मरम्मत नही की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई इन्द्रबहादुर यादव का कहना है कि परियोजना बनाया गया है।स्वीकृती मिलते ही निर्माण कराया जाएगा।

Previous article नोनार में देर रात दबंगो ने युवक की पीटकर किया लहूलुहान
Next article प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजन के तहत बनी बर्थरा कला-शिवपुर सड़क जर्जर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page