हैंडपंप रिबोर के नाम पर लाखों का हेराफेरी का आरोप
सकलडीहा। चहनिया विकास खण्ड के महुआरी खास ग्राम प्रधान की जमीन को तहसील प्रशासन ने शनिवार को कुर्क कर लिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने हैडपम्प रिबोर में लाखों रुपये का गबन किया था। कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलाम किया जाएगा। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा है।
बीते 8 अगस्त 2022 को उसी गांव के राजकिशोर सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि महुआरी खास ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर हैडपम्प रिबोर के नाम पर 1 लाख 6 हजार 632 रुपये की घालमेल किया। डीएम की ओर से टीम गठित कर जांच कराया गया। जांच मे आरोप सही पाया गया। इसमे से आधा राशि 53 हजार 616 ग्राम प्रधान को और इतनी ही राशि सचिव को जमा करना है। प्रधान को धन जमा करने की नोटिस दी गई लेकिन पैसा जमा नही किया गया। इसके बाद आरसी और वारंट जारी हुई। इसके बाद भी पैसा जमा नहीं होने पर तहसील प्रशासन ने प्रधान की वैधानिक अंश की जमीन महुआरी खास और महेशपुर में कुर्क कर लिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि 21 दिन बाद कुर्क जमीन को नीलाम किया जाएगा।