Home चंदौली पंचायत भवन पर नियमित रूप से जारी हो जनसेवा केन्द्र की सुविधा

पंचायत भवन पर नियमित रूप से जारी हो जनसेवा केन्द्र की सुविधा

0
पंचायत भवन पर नियमित रूप से जारी हो जनसेवा केन्द्र की सुविधा
पंचायत भवन पर नियमित रूप से जारी हो जनसेवा केन्द्र की सुविधा

डीपीआरओ नीरज सिन्हा ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों के साथ समीक्षा करते हुए

सकलडीहा।नवागत जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने गांव स्तर पर विकास की गति को तेज करने का निर्देश दिया है। शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ ,सचिव और पंचायत सहायकों के साथ समीक्षा किया। इस दौरान पंचायत भवन से नियमित रूप से जनसेवा केन्द्र पर मिलने वाली सभी सुविधाओं को शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि कोई भी पंचायत सहायक अनुपस्थित पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
डीपीआरओ ने सभी सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के सभी सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर और सफाई कर्मी का नाम और मोबाइल नंबर जरूर अंकित कराये। सभी पंचायतों पर पंचायत सहायक नियुक्त होने के बाद भी जनसेवा केन्द्र की सुविधा शुरू नहीं हो पाया है। इसे नियमित रूप से आय जाति और निवास के लिये ऑनलाइन आवेदन की प्रकि्रया शुरू कराया जाये। जमुनीपुर और महादेवपुर में सामुदायिक शौचालय मंदिर परिसर में होने के कारण शुरू नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 20 गांवों के कूड़ा निस्तारण केन्द्र की भूमि चिन्हित नहीं होने पर क्षेत्रीय लेखपाल और अधिकारी से मिलकर भूमि चिन्हित कर आरसीसी सेंटर बनाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ईटवा और अमावल में पंचायत भवन शीध्र निर्माण शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,डीपीएम मनोज श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,सचिव राम सिंह,पवन दूबे,महेन्द्र यादव,प्रिया मौर्या,संजय यादव,शशीकांत,अरविंद गौतम,संदीप गौतम,अमित,मिथिलेश,सतीश सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article हैंडपंप रिबोर के नाम पर लाखों का हेराफेरी का आरोप
Next article ब्लॉक के निर्विरोध पंचायत सहायक अध्यक्ष बने मुकेश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page