Home चंदौली ब्लॉक के निर्विरोध पंचायत सहायक अध्यक्ष बने मुकेश

ब्लॉक के निर्विरोध पंचायत सहायक अध्यक्ष बने मुकेश

0
ब्लॉक के निर्विरोध पंचायत सहायक अध्यक्ष बने मुकेश
ब्लॉक के निर्विरोध पंचायत सहायक अध्यक्ष बने मुकेश

सकलडीहा ब्लॉक के निर्विरोध पंचायत सहायक अध्यक्षक को मालाफूल पहनाकर स्वागत करते पंचायत कर्मी

सकलडीहा। सकलडीहा ब्लॉक के पंचायत सहायक अध्यक्ष पद पर शनिवार को भारी गहमा गहमी के बीच चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें मुकेश कुमार यादव को सर्व सम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया। इस दौरान डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पंचायत कर्मियों केा बधाई दिया।
डीपीआरओ नीरज सिन्हा की ओर से सचिव और पंचायत सहायकों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न होने के बाद पंचायत सहायक की चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसके लिये काफी देर तक सहमति के लिये पंचायत सहायकों ने एक दूसरे से वार्ता में जुटे रहे। अंत में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार यादव का नाम सामने आते ही सभी पंचायत सहायकों ने निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद पर मुहर लगा दिया। अंत में चुनाव अधिकारी रहे महेन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव को माला पहनाकर बधाई दिया। इसके बाद सभी पंचायत सहायकों की ओर से माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप गांव के विकास में सदैव जुटें रहेंगे। संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य किया जायेगा। इस मौके पर सुजीत यादव,राकेश,रितेश मिश्रा, अजय, चंदन जायसवाल,निर्भय,आशुतोष, दीपशिखा त्रिपाठी, तनु पांडेय,पूजा कुशवाहा,झबलू,मोनू,राजीव,अविनाश, जयप्रकाश वेंद सहित अन्य रहे।

Previous article पंचायत भवन पर नियमित रूप से जारी हो जनसेवा केन्द्र की सुविधा
Next article तालाब में डूबने से युवक की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page