Home चंदौली जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण व जिला गंगा समिति की बैठक में अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण व जिला गंगा समिति की बैठक में अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश

0
जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण व जिला गंगा समिति की बैठक में अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण व जिला गंगा समिति की बैठक में अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति,वृक्षारोपण तथा जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि लगाए गए पौधों की मॉनिटरिंग हेतु थर्ड पार्टी द्वारा जांच हेतु एफआरआई की टीम आएगी, सभी विभागों को शतप्रतिशत जियो टैगिंग कराने तथा पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त कार्यदायी विभाग वर्षाकाल 2025 में रोपित किये जाने वाले पौधों के अग्रिम मृदा कार्य (गड्डा खुदान) कराकर स्थलवार सूचना डीएफओ को उपलब्ध करायें। नदी में ठोस अपशिष्ट को बहने से रोकने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा नदी को निर्मल व अविरल बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार के ठोस अपषिष्ट, गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में न प्रवाहित किये जायें इसके लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने नदी का विकास, वनीकरण, सीवेज उपचार अवसंरचना विकास, गंगा ग्राम आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, मुख्य चिकित्साधिकारी, डीएफओ, उद्यान तथा समस्त संबंधित विभागों के अधिकारीगण के साथ समितियों के सदस्यगण मौजूद रहे।

Previous article नर्सरी से कक्षा 8 तक के समय में हुवा बदलाव
Next article थ्रेसर की पट्टा में फसकर महिला की हुई दर्दनाक मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page