Home क्राइम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या पर फूटा आक्रोश

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या पर फूटा आक्रोश

0
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या पर फूटा आक्रोश
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या पर फूटा आक्रोश

तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ की ओर से घटना को लेकर विरोध जताते हुए

सकलडीहा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी सरफिरस्त आतंकियों ने निहत्थे पयर्टकों पर गोलिया बरसाकर 26 पयर्टकों की निर्मम हत्या कर दिया। घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। गुरूवार को सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए केन्द्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग किया। अंत में मृतक पयर्टकों को श्रद्धांजली दी गयी।
सकलडीहा तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवगोबिंद सिंह, सुरेश यादव,जर्नादन मिश्र, विजय प्रताप सिंह,सुभाष सिंह ने कहा कि आतंकियों ने जिस प्रकार से पर्यटन करने गये निहत्थों को धर्म पूछकर गोलिया बरसाया है। यह एक बड़ी घटना है। केन्द्र सरकार से ऐसे आतंकियों के खिलाफ घुसकर जबाब देने की मांग किया। वही डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष कुबेरनाथ सिंह, बार अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह,आलोक पांडेय,लल्लन यादव ने घटना की कड़ी नंदाकर ते हुए भारत सरकार से जबाबी कार्रवाई की मांग किया। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के रामअवतार सिंह,अभय यादव रिंकू,मनोज तिवारी, मनोज यादव ने कायराना हमले की कड़ी भर्त्सना किया। इसके अलावा सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,नागेन्द्र गुप्त, संत सेठ, संजय सेठ,राकेश रस्तोगी, दीपक जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पयर्टकों की हुई हत्या पर शोक संवेदन प्रकट करते हुए जमकर भड़ास निकाला। अधिवक्ताओं ने पाकिस्तार मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। अंत में मृतक पयर्टक सहित अन्य को श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह,अखिलेश यादव,मुकेश सिंह,संतोष सिंह,लल्लन यादव सहित अन्य दर्जनों अधिवक्ता सहित अन्य लोग रहे।

Previous article आधार कार्ड न बनने पर ग्रामीणो ने किया विरोध प्रदर्शन
Next article सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट मनोज सेठ की मौत से कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page