Home चंदौली जल निगम की पाइप लगने पर पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

जल निगम की पाइप लगने पर पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

0
जल निगम की पाइप लगने पर पेयजल आपूर्ति हुई बहाल
जल निगम की पाइप लगने पर पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

नवनिर्मित सकलडीहा राजवाहा में लगाया गया जल निगम की पाइप

सकलडीहा। सकलडीहा राजावाहा की चौड़ीकरण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित रहा।जिसके कारण सधन तिराहा से लेकर ईटवा गांव तक के उपभोक्ता से लेकर दुकानदार और राहगीर इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार की देर शाम पाइप लगाकर पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली। लेकिन ईटवा गांव के ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर कनेक्शन नहीं होने से बीते कई माह से पेयजल समस्या से ग्रामीण जूझ रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
जल जीवन मिशन और जल निगम की विभाग की घोर लापरवाही के कारण आये दिन कस्बावासी से लेकर राहगीर इस तपती भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। बीते एक सप्ताह पूर्व सड़क चौड़ीकरण के दौरान सकलडीहा राजावाहा की जेसीबी से खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया। जिससे सधन तिराहा के समीप रहने वाले उपभोक्ता पेयजल की समस्या से परेशान थे। यही नही ईटवा गांव के श्रीपत ब्रम्ह बाबा गेट से ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली पेयजल पाइप का कनेक्शन नहीं होने से बीते कई माह से उपभोक्ता हैंडपंप से पानी ढ़ोकर पीने केा मजबूर है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद सकलडीहा राजवाहा में नई पाइप लाइन लगाकर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दिया गया। लेकिन ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर जल जीवन मिशन के अधिकारी और ठेकेदारों की ओर से कनेक्शन नहीं किये जाने के कारण बीते कई माह से दर्जनों उपभोक्ता पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। इसके बाद भी जल जीवन मिशन के अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि शासन की ओर से डोर टू डोर पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश है। ग्रामीण मुसाफिर यादव, विकास यादव,धर्मेन्द्र,शरद आदि ने बताया कनेक्शन नहीं होने के कारण हैंडपंप का पानी पीने के लिये मजबूर है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शीध्र ही ब्लॉक रोड पर पेयजल की समस्या को दूर कराया जायेगा।

Previous article जला ट्रांसफार्मर बदले नही जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next article सकलडीहा से अमावल मार्ग दो पहिया वाहन से चलना हुआ दूभर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page