किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगी को दी श्रद्धाजलि
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पूतला लेकर विरोध जताते हुए किसान यूनियन के नेता
सकलडीहा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के लोगो ने सघन क्षेत्र तिराहा से कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगो को श्रद्धाजलि दी। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाकर पाकिस्तानी सरकार का पुतला जलाया। किसान यूनियन के लोगो ने इस हमले को कायराना हमला बताया। सरकार से घटना में शामिल दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग किया।
बीते 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों को 27 निहत्थे पर्यटकों को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था। साथ ही इस गोलीबारी में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। लोग पाकिस्तान और दोषी आतंकवादियों को सजा देने की मांग कर रहे है। इसके लिए लोग विरोध प्रदर्शन भी कर रहे है। शनिवार को देर शाम किसान यूनियन के लोगो मे सघन तिराहा से कैंडल मार्च निकाला और अलीनगर तिराहे पर डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सभा की किसान नेताओ का कहना था कि भारत सरकार इस हमले का सख्ती से जवाब दे। ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल,गुड्डू पासवान,मोहन यादव,कृष्णा यादव,निरंजनपाल,सतीश राया,ऋषि पाल,हरिसेवक,गोलू यादव,धर्मराज चौहान,अरूण राय, झब्बू यादव, प्रदुम मौर्या,अजय सिंह,अमन पांडेय,अर्जुन राजभर,राहुल शर्मा, किशन,इस्तीयार,आदिल अहमद,अखिलेश,अक्षय खां,सिकंदर चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान और छात्र नेता रहे।
