Home चंदौली कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सुंदरीकरण के लिये पर्यटन विभाग को पत्र लिखते हुए

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सुंदरीकरण के लिये पर्यटन विभाग को पत्र लिखते हुए

0
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सुंदरीकरण के लिये पर्यटन विभाग को पत्र लिखते हुए
हनुमान मंदिर और श्रीपत ब्रम्हबाबा मंदिर का होगा सुंदरीकरण

लम्बे समय से ओड़वली में लेटे हनुमान मंदिर और रामगढ़ में हनुमान मंदिर की सुंदरीकरण की थी मांग

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सुंदरीकरण के लिये पर्यटन विभाग को पत्र लिखते हुए

सकलडीहा।कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह जनपद में कई विकास कार्यो को अमली जामा पहनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ते है। बीते दिनों गृह जनपद के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने ईटवा स्थित श्रीपत ब्रम्हबाबा मंदिर और ओड़वली और रामगढ़ में हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण की मांग किया था। जिस पर मंत्री अनिल राजभर ने पयर्टन विभाग को पत्र लिखकर सुंदकरीण कराये जाने की पहल किया है। मंत्री के इस पहल से काफी उत्साह है।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा में गड्ढे में तब्दील होगयी सड़क का निर्माण कराकरा कस्बावासियों और आने जाने वाले राहगीरों को काफी सहुलियत प्रदान किया था। इसके अलावा मंत्री ने सकलडीहा इंटर कॉलेज की अनुसूचित छात्रावास का सुंदरीकरण कराकर पूरे जिले में गरीब बच्चों को शैक्षणिक अध्ययन के लिये आवास की सुविधा मुहैया कराया है। इसके अलावा सकलडीहा के प्राचीन शिव सरोवर के घाट का सुंदरीकण मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत कराने में अतुल्यनीय योगदान रहा। बीते दिनों गृह जनपद में भ्रमण के दौरान समाजसेवियों की ओर से ईटवा में श्रीपत ब्रम्ह बाबा मंदिर और मार्ग का सुंदरीकरण और ओड़वली में लेटे हुए हनुमान मंदिर और घाट का सुंदरीकरण की मांग किया था। इसके साथ ही रामगढ़ में हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण कराये जाने को लेकर ग्रामीणों ने बताया था। इस क्रम में मंत्री अनिल राजभर ने पयर्टन विभाग के मंत्री से पहल करते हुए सुंदरीकरण कराये जाने के लिये पत्र लिखा है। इस बाबत मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि गृह जनपद के विकास के लिये लगातार प्रयास जारी है। शीध्र ही सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान का भी सुंदरीकरण और बाउड्री कराया जायेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,प्रधान सुरेन्द्र यादव, रतेन्द्र राजभर,मुरली राजभर,अतुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित
Next article पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पूतला फूंक संयुक्त यूनियन ने जताया विरोध
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page