Home चंदौली सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित

सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित

0
सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित
सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित

सकलडीहा इंटर कॉलेज में टॉपर चांदनी सहित मेघावी को सम्मानित करते प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय और पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा चांदनी यादव ने जिले की टापरों की सूची में नाम लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। शनिवार को प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय प्रशासन की ओर से टॉपर सहित मेघावियों को मालाफूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग का भरोशा दिया गया।
कक्षा 10 की छात्रा चांदनी यादव ने 92.17 सकलडीहा इंटर कालेज की टॉपर ओर जिले में दसवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वही इंटरमीडिएट में आलोक कुशवाहा कालेज टापर बना, इंटरमीडिएट जीव विज्ञान वर्ग में गरिमा सिंह 83.4 प्रतिशत प्राप्त कर टॉप की। रक्षा प्रजापति गणित वर्ग में 83.2 प्रतिशत पाकर प्रथम रही। कृषि वर्ग में पीयूष कुमार 85.4 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम रहा। वही इंटरमीडिएट गणित वर्ग में अभिषेक त्रिपाठी 81.2 प्राप्त कर टॉप किया तथा कला वर्ग में विवेक सिंह 81.1 प्रतिशत पाकर प्रथम रहा। इस अवसर पर प्रबंधक पंकज पांडेय ने छात्रों को माल्यार्पण मिष्ठान नोट बुक पेन देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय ने प्रार्थना स्थल पर सम्मानित करते हुए कहा की ये छात्र आगे चलकर अच्छे नागरिक बने देश की सेवा करेंगे और गुरुजनों का नाम के साथ अभिभावक और क्षेत्र का नाम रोशन करेगे। वही लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा ने कहा की आज खुशी का दिन है । टॉपर छात्रों से अन्य छात्र भी सीखेंगे और कड़ी मेहनत कर के अपना नाम आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर डॉ प्रमोद पांडेय,राजीव श्रीवास्तव,अमित गुप्ता,त्रिभुवन सिंह,धर्मेंद्र कुमार,सत्य मूर्ति ओझा,दिलीप सिंह, उमेश यादव, अनील कुमार,विनोद पाठक , प्रदीप कुमार,संजय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Previous article जल जीवन मिशन के तहत भूमि विवादों को एसडीएम ने कराया निस्तारण
Next article कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सुंदरीकरण के लिये पर्यटन विभाग को पत्र लिखते हुए
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page