Home चंदौली कूड़ा-करकट से पटा सकलडीहा राजवाहा

कूड़ा-करकट से पटा सकलडीहा राजवाहा

0
कूड़ा-करकट से पटा सकलडीहा राजवाहा
सकलडीहा राजवाहा कूड़ा-करकट के अंबार से पटा

दुकानदार फेक रहे है कूड़ा किसान नेताओ ने इसपर रोक लगाने की मांग

कूड़ा-करकट से पटा सकलडीहा राजवाहा

सकलडीहा। सकलडीहा राजवाहा इस समय कूड़ा-करकट के अंबार से पटा पड़ा है। आस-पड़ोस के दुकानदार उसमें दोना पत्तल सहित अन्य अनुपयोगी सामान फेक रहे। वही इस दुर्व्यवस्था को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए है। जिसे लेकर किसानों में भारी रोष है। किसानों ने इसपर रोक लगाने की मांग किया है। कहा कि विभाग इसपर रोक नही लगाता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सकलडीहा राजवाहा से सैकड़ो गांवो के हजारों हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है। यह राजवाहा सकलडीहा सघन तिराहा से गुजरती है। भारतीय अवस्थी किसान संगठन का आरोप हैं कि सकलडीहा राजवाहा के आस-पड़ोस के दुकानदार इसमे दोना-पत्तल, गिलास,प्लास्टिक सहित सड़ा फल और सब्जियां फेक रहे है। जिससे राजवाहा पूरी तरह से पट चुका है। जब राजवाहा में विभाग पानी छोड़ता है तो यही कूड़ा-करकट पानी मे बहकर किसानों के खेतों में पहुच रहा है। इससे खेतो की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। वही राजवाहा का पानी दूषित हो रहा है। जिसे पशु पीकर बीमार होते है। किसान नेताओं ने कहा कि इसपर रोक लगाने की कई बार विभाग से अभियान चलाने की मांग की गई। लेकिन विभाग अनजान बना है। जबकि राजवाहा में कूड़ा-करकट फेकने पर मुकदमा तक दर्ज कराने का प्रावधान है। किसान नेता कमलेश सिंह टनमन ने इसपर रोक लगाने की मांग किया है।चेताया कि राजवाहा में इसी तरह गंदगी फेंकी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में जेई इन्द्रबहादुर यादव का कहना है कि दुकानदारो को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।

Previous article पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पूतला फूंक संयुक्त यूनियन ने जताया विरोध
Next article निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तीन सौ मरीजों का उपचार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page