Home चंदौली जर्जर पुलिया के कारण दर्जनों गांवों का महीनों से टूटा सर्म्पक मार्ग

जर्जर पुलिया के कारण दर्जनों गांवों का महीनों से टूटा सर्म्पक मार्ग

0
जर्जर पुलिया के कारण दर्जनों गांवों का महीनों से टूटा सर्म्पक मार्ग
जर्जर पुलिया के कारण दर्जनों गांवों का महीनों से टूटा सर्म्पक मार्ग

गोहदा पंडुकपुर का जर्जर पुलिया ग्रामीणों के लिये बना शोपीश

सकलडीहा।लेहरा मनिहरा ड्रेन पर बनी गोहदा गांव पुलिया बीते दो तीन साल से जर्जर पड़ा हुआ है। जिसके कारण गोहदा पंडुकपुर सहित दर्जनों गांवों का सर्म्पक मार्ग बंद है। इसके कारण इस मार्ग से आने वाले गांव के लोगों को तीन से चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके हास्पीटल और तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। बरसात से पूर्व पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
गोहदा पंडुकपुर पुलिया से ओरवा,दिनदासपुर,सलेमपुर,रानेपुर,सिवाने,ओरवा,कांधी,इमलाई आदि दर्जनों गांव के लोग सुविधा के अनुसार आते और जाते है। बीते दो तीन साल से पंडुकपुर और गोहदा सर्म्पक मार्ग पर जाने वाली पुलिया पूरी तरह से जर्जर होगया है। इस पुलिया पर वाहन तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल है। लोगा जान जोखिम में डालकर आने जाने को मजबूर है। बरसात के दिनों में काफी समस्या होती है। पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को तीन से पांच किलो मीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य भी समस्या को लेकर चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों ने सांसद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बरसात से पूर्व पुलिया मरम्मत की मांग किया है। इस बाबत गोहदा विशुनपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि अभय यादव ने बताया कि इस समय लेहरा मनिहरा ड्रेन सूख गया है। इस समय पुलिया की मरम्मत हो जाता तो ग्रामीणों को बरसात के दिनों में काफी सहुलियत मिलता।

Previous article 70 साल बाद भी तीन किलोमीटर मार्ग पर नही हो पाया पिच
Next article पेयजल कनेक्शन टूटने पर व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page