बसपा जिलाध्यक्ष के पहल से दलित बस्ती में लगा हाईमास्क
क्ष्रेत्र के पपौरा आम्बेडकर पार्क में हाईमास्क लगवाते हुए विधान सभा अध्यक्ष संतोष भारती व अन्य
सकलडीहा। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कोआडिनेटर रामजी गौतम निधि से तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाईमास्क लगाया गया। ग्रामीणों ने बसपा जिलाध्यक्षा घनश्याम प्रधान का सराहना किया।
लम्बे समय से बथावर, हांडा,बरईपुर, महरौरा,पखोपुर, मथेला, पपौरा,रिष्टी गांव के दलित बस्ती में हाईमास्ट लगाये जाने की ग्रामीणों की ओर से किया जा रहा था। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के पहल पर बसपा नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने सांसद निधि से आधा दर्जन गांव में हाई मास्क लाईट लगावाने का कार्य किया। लाईट लगने से आधा दर्जन से ऊपर के गांव दुधिया रोशनी से जगमगा हो गये। वही दलित बस्ती में प्रकाश आने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष के पहल पर क्षेत्र के बथावर, हांडा,बरईपुर, महरौरा,पखोपुर, मथेला, पपौरा व रिस्टी गांव में हाईमास्क सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती के देखरेख में लगाया गया। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहां कि दलित बस्तियों में लाईट लगाने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा था।इस मौके पर बसपा विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती, केशव कुमार, विशाल कुमार, विकाश,विश्वनाथ,श्यामसुंदर, धर्मेंद्र, शशिकांत, रंगीले, प्रिंस, अनिल कुमार, राजेश,कृष्णानंद सुजीत कुमार, रामप्रताप, हलचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।