Home चंदौली सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने झील में तब्दील हुई सड़क

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने झील में तब्दील हुई सड़क

0
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने झील में तब्दील हुई सड़क
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने झील में तब्दील हुई सड़क

सड़क पर दुकान लगाकर नाला अतिक्रमण करने पर हो रही समस्या

शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर मौन

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप सड़क झील में तब्दील

सकलडीहा।सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने सकलडीहा रेलवे स्टेशन मार्ग झील में तब्दील होगया है। आरेाप है कि कुछ दुकानदारों की ओर से नाला अतिक्रमण कर दुकान का चबुतरा बना दिये जाने से नाला की साफ सफाई नहीं हो पा रहा है। बरसात और गंदा नाला का पानी सड़क पर होने के कारण निकासी की समस्या बनी हुई। शिकायत के बाद भी तहसील और पुलिस प्रशासन के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर राहगीर और छात्राओं में आक्रोश पनपने लगा है।
बीते कई बार से सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर कभी गंदा नाला का पानी और कभी बरसात हो जाने से सड़क झील में तब्दील हो जाता है। आरोप है कि ग्राम सभा की ओर से बनायी गयी नाला पर कुछ दुकानदारों की ओर से अवैध अतिक्रमण कर चबुतरा बना लिये जाने से साफ सफाई कार्य बाधित होने से सड़क पर जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। जबकि इसकी शिकायत ग्राम सभा के अधिकारियों से लेकर ग्राम सभा से किया गया था। इसके बाद भी तहसील और पुलिस प्रशासन के लोग अनजान बने हुए है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कॉलेज मार्ग से होकर जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी समस्या होती है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जलभरॉव की स्थायी समाधान कराये जाने और अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की मांग किया है। इस बाबत सचिव संदीप गौतम ने बताया कि कई बार साफ सफाई कराया गया। लेकिन नाला पर अतिक्रमण होने के कारण समस्या बनी हुई है।

Previous article सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत पर डीपीआरओं ने किया जांच
Next article गांवों में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करेंगे सफाई कर्मी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page