Home चंदौली मिशन सिंदूर की कामयाबी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने सराहा

मिशन सिंदूर की कामयाबी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने सराहा

0
मिशन सिंदूर की कामयाबी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने सराहा
मिशन सिंदूर की कामयाबी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने सराहा

सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्रोफेसर मिशन सिंदूर की कामयाबी पर खुशी जताते हुए

सकलडीहा । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुई आतंकी हमला को लेकर पूरे देश में आक्रोश था। जिसे लेकर भारत पाकिस्तान के बीच काफी तनाव था। ब्लैक आउट मॉक ड्रील के दौरान देश के जवानों की ओर से मिशन सिंदूर के तहत अपने शौर्य का प्रदर्शन कर आंतकी ठिकानों का ध्वस्त कर दिया। दुश्मन देश के बीच हुई कार्रवाई को लेकर गुरूवार के सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने हर्ष जताया। प्रधानमंत्री के इस पहल का खुशी जताते हुए सराहना किया।
सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि मिशन सिंदूर को लेकर भारतीय सैनिकों का शौर्य देशवासियों में हौसला पैदा किया है। वही प्रोफेसर प्रमोद कुमार सिंह,प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव,प्रोफेसर शमीम राईन, प्रोफेसर विजेन्द्र सिंह ने कहा कि हमे अपने देश के तीनों सेना पर नाज है। आंतकियों के नापाक इरादे को ध्वस्त कर मुहंतोड़ जबाब दिया है। इस कार्रवाई से भारत का सिर गौरव से उंचा होगया है। इसके पूर्व महाविद्यालय के शिक्षकों ने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री का सराहना करते हुए कहा कि भारत और भारतवासियों का हौसला आंतकी नहीं तोड़ पायेंगे। सेना को छूट मिली तो सारे आंतक और आतंक को पनाह देने वालों का सफाया हो जायेगा। अंत में मिशन सिंदूर की कामयाबी पर शिक्षक सहित छात्रों ने हर्ष जताया। इस मौके पर डा राजेश यादव,प्रोफेसर महेन्द्र प्रताप सिंह,प्रोफेसर इन्द्रदेव सिंह, डा.अमन मिश्रा,डा.योगेन्द्र तिवारी,प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव,डा.मीनू श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Previous article गांवों में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करेंगे सफाई कर्मी
Next article ब्लैक आउट का हर नागरिक शत प्रतिशत करेंगे पालन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page