Home चंदौली पुलिया में मिट्टी गिराते समय जल निगम की टूटी पाइप आपूर्ति ठप

पुलिया में मिट्टी गिराते समय जल निगम की टूटी पाइप आपूर्ति ठप

0
पुलिया में मिट्टी गिराते समय जल निगम की टूटी पाइप आपूर्ति ठप
सकलडीहा रजवाहा से लेकर ईटवा तक दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर व्यापारी और राहगीरों ने कार्यदायी संस्था को कोशा

सकलडीहा रजवाहा पर पुलिया निर्माण के दौरान मिट्टी गिराने से टूटी जल निगम की पाइप से भरा पुलिया

सकलडीहा। सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बावासी बीते कई माह से परेशान है। गुरूवार की देर रात नवनिर्मित पुलिया निर्माण के दौरान मिट्टी गिराते समय जल निगम की पाइप टूट गयी। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा में दर्जनों उपभोक्ता भीषण गर्मी में पेयजल के लिये तरह गये। कार्यदायी संस्था की बार बार लापरवाही को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पेयजल आपूर्ति शीध्र शुरू नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा में बीते ढ़ाई साल से फोरलेन सड़क निर्माण कराये जाने को लेकर व्यापारी तरह तरह की समस्या से परेशान है। कभी व्यापारी के दुकान के सामने नाला निर्माण के कारण जेसीबी से बड़ी बड़ी गड्ढा खोद दिये जाने से आवागमन की समस्या हो जाती है। तो कभी सड़क खोदाइ के दौरान जल निगम की कनेक्शन टूट जाने की समस्या होती है। बीते तीन सप्ताह पूर्व सकलडीहा रजवाहा पर पुलिया निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप टूट जाने से एक सप्ताह तक पेयजल आपूर्ति बंद होने पर हाहाकार मच गया। एक सप्ताह पूर्व बनी जल निगम की पाइप पर बीती रात मिट्टी का ढेर गिरा दिये जाने से पुन:पेयजल आपूर्ति ठप होने पर कसबा में हाहाकार मचा हुआ है।उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि बार बार लापरवाही के कारण कस्बा में व्यापारियों को पेयजल सहित विभिन्न समस्या से जुझना पड़ रहा है।तत्काल पेयजल समस्या दूर नहीं होने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। उधर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभाग के माध्यम से तत्काल पेयजल समस्या को दूर कराया जायेगा।

Previous article ब्लैक आउट का हर नागरिक शत प्रतिशत करेंगे पालन
Next article रोस्टर पर गांवो में सचिव जनसमस्याओं का करेंगे निस्तारण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page