Home चंदौली विजलेंस और बिजलीं विभाग की छापेमारी में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई

विजलेंस और बिजलीं विभाग की छापेमारी में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई

0
विजलेंस और बिजलीं विभाग की छापेमारी में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई
एसडीओ के नेतृत्व में विजिलेंस विभाग की टीम ने टड़िया और सहरोई में चलाया अभियान

50 बकायेदारों का कनेक्शन काटने पर नाराज ग्रामीणो ने बिजलीं कर्मियों की 8 बाइको की सीट ब्लेड से फाड़ी

सहरोई गांव में बिजलीं चेकिंग करते बिजलीं विभाग के अधिकारी

सकलडीहा। विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के अंतर्गत भोपौली उपकेंद्र से सम्बंधित सहरोई गांव और टडिया गांव में में शुक्रवार को बिजलेंस और विद्युत विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।। जिसमे 15 लोगो पर बिजलीं चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि 50 लोगो का कनेक्शन काटा गया। बिजलीं विभाग की इस बड़ी कार्यवाही से गांव में हड़कंप मच गया। वही चेकिंग में लगे बिजलीं कर्मियों की 8 बाइको की सीट अराजक तत्वों ने ब्लेड से फाड़ डाली।
अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजलीं चोरी रोकने और राजस्व वसूली का निर्देश है। इसी क्रम में सहरोई गांव और टडिया में बिजलेंस और बिजलीं विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी किया। इस दौरान बडे पैमाने पर बिजलीं चोरी पकड़ी गई। और बकाएदार भी काफी मिले। इस पर बिजलीं चोरी के आरोप में पन्द्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वही करीब 50 लोगो का कनेक्शन काटा गया। मुकदमा और कनेक्शन काटने से नाराज कुछ अराजक तत्वों ने बिजलीं कर्मियों के बाइको की सीटें ब्लेड से फाड़ दिया। उन्होंने बताया कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान गांव में हड़कंप मच गया। इस मौके पर एसडीओ सतीश कुमार, जेई इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous article रोस्टर पर गांवो में सचिव जनसमस्याओं का करेंगे निस्तारण
Next article सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर तीन दिन से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी बनी मुसीबत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page