Home चंदौली सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर तीन दिन से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी बनी मुसीबत

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर तीन दिन से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी बनी मुसीबत

0
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर तीन दिन से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी बनी मुसीबत
दुकान के सामने नाले पर चबूतरा बनाये जाने से हो रही समस्या

शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन और पंचायत विभाग अनजान

सकलडीहा कस्बा के नागेपुर गांव सभा के कॉलेज मार्ग पर बहता गंदा नाला का पानी

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट से सकलडीहा रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग बीते तीन दिनों से झील में तब्दील होगया है। आरेाप है कि कुछ दुकानदारों ने नाला पर अवैध अतिक्रमण कर चबुतरा बना दिया है। जिससे राहगीर और छात्रों को गंदा नाला के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी तहसील और पंचायत विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट से लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग झील में तब्दील होगया है। जिसके कारण कस्बा में आने जाने वाले सुबह शाम महिलाओं के साथ राहगीरो को काफी परेशानी हो रही है। आरोप है कि कुछ दुकानदारों की ओर से अवैध रूप से नाला पर अतिक्रमण कर चबुतरा बना लिये जाने से साफ सफाई कार्य बाधित होने से सड़क पर जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। जबकि इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन और हो हल्ला मचाया था। इसके बाद भी समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन और पंचायत विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,आनंद पांडेय, मंटू मिश्रा,राकेश मोदनवाल,संदीप गुप्त आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। इस बाबत सचिव संदीप गौतम ने बताया कुछ लोगों की ओर से नाला पर अवैध रूप से अतिक्रमण किये जाने के कारण नाला का साफ सफाई बाधित है।

Previous article विजलेंस और बिजलीं विभाग की छापेमारी में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई
Next article सकलडीहा में जगह जगह कूड़ा करकट का लगा अंबार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page