Home चंदौली सकलडीहा में जगह जगह कूड़ा करकट का लगा अंबार

सकलडीहा में जगह जगह कूड़ा करकट का लगा अंबार

0
सकलडीहा में जगह जगह कूड़ा करकट का लगा अंबार
डीएम की निर्देश के बावजूद सकलडीहा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का नही हो रहा पालन

सकलडीहा कस्बा में ग्राम प्रधान के घर के समीप लगा कूड़ा करकट का अंबार

सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने हर गांवों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान शुरू कराये जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी सकलडीहा में आरसीसी सेंटर नही होने के कारण सकलडीहा कस्बा में जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति कर रहे है। जिसे लेकर कस्बावासियों में भारी आक्रोश है।
सकलडीहा सदर मुख्यालय होने के बाद भी सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,टिमिलपुर में कूड़ा निस्तारण केन्द्र नही बन पाया है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा और स्टेशन मार्ग पर जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। तहसील और ब्लॉक जाने वाले ग्रामीणों को कूड़ा करकट मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। जबकि जिलाधिकारी की ओर से बीते अप्रैल माह में डोर टू डोर कूड़ा करकट कलेक्शन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कुछ गांवों में अभियान का असर दिखने को मिला लेकिन सदर मुख्यालय के गांव में डीएम के फरमान का असर नही होने से कस्बावासियों में भारी आक्रोश है। समाजसेवी विजय गुप्ता,विवेक जायसवाल,प्रेमशंकर रस्तोगी सहित ग्रामीणों ने समस्याओं से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page