Home चंदौली जनसमस्याओं को अधिकारी संज्ञान में लेकर त्वरित करे निस्तारण:मंत्री

जनसमस्याओं को अधिकारी संज्ञान में लेकर त्वरित करे निस्तारण:मंत्री

0
जनसमस्याओं को अधिकारी संज्ञान में लेकर त्वरित करे निस्तारण:मंत्री
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए

सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शनिवार को अपने गृह निवास पर ग्रामीणों की जनसमस्याओं से रूबरू रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली पानी सड़क और राजस्व संबधित मामलों से अवगत कराया। संबधित विभाग के अधिकारियों को जनसमसओं को संज्ञान में लेकर त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के अधिकारियों ईटवा ब्लॉक मार्ग पर कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया।
फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान आये दिन पेयजल कनेक्शन टूट जाने और धीमी गति से कार्य होने पर के कारण कारोबार पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही व्यापारियों ने मुआवजा संबधित समस्याओं से अवगत कराया। इसके अलावा ग्रामीणों बिजली विभाग की ओर से मनमानी कार्रवाई और बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराया। वही कोतवाली पुलिस की ओर से कार्रवाई करने में हीला हवाली करने का शिकायत भी दर्ज कराया। अंत में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन की लापरवाही के कारण ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर कनेक्शन नहीं जोड़े जाने के कारण बीते छह माह से पेयजल आपूर्ति बंद होने की शिकायत किया। जिसे लेकर मंत्री ने जिलाधिकारी को समस्या का समाधान कराने को बताया। इस मौके पर राणा सिंह,संजय पांडेय,अखिलेश अग्रहरी,अरविंद राय,रतेन्द्र,आनंद पांडेय,मुरली,संतोष बाबा,गोपाल राजभर,दिलीप गुप्ता,रामअधार गुप्ता,पप्पू सिंह,अवधेश सिंह,कुंज बिहारी पांडेय आदि मौजूद रहे।

Previous article सकलडीहा में जगह जगह कूड़ा करकट का लगा अंबार
Next article बीपी और शुगर के मरीज धूप में निकलने से बचे: डा0संजय
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page