Home चंदौली बीपी और शुगर के मरीज धूप में निकलने से बचे: डा0संजय

बीपी और शुगर के मरीज धूप में निकलने से बचे: डा0संजय

0
बीपी और शुगर के मरीज धूप में निकलने से बचे: डा0संजय
फ्रीज में रखा भोजन और बाजार में तेल से तला सामान खाने से वचे

मिट्टी के मटके का पानी और मट्ठे का समय निकालकर जरूर प्रयोग करे

डा0संजय यादव वरिष्ठ चिकित्साधिकारी

सकलडीहा।बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और बढ़ती पारा से लोगों को निजात नहीं मिल रहा है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सकलडीहा सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा.संजय यादव ने बताया कि इस समय बढ़ती पारा और लू को देखते हुए विशेष रूप से सावधानी की जरूरत है। खान पान से लेकर हल्के वस्त्र पहने जिससे शरीर को राहत मिल सके।
चिलचिलाती धूप और लू को देखते हुए शासन की ओर से विशेष एडवाईजरी जारी किया गया है। सकलडीहा सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा.संजय यादव ने बताया कि बीपी और शुगर के मरीज इस धूप में दोपहर 12 बजे से चार बजे तक नहीं निकले। जरूरी होने पर पूरा शरीर ढककर पानी का बोतल लेकर चले। सुबह निकलते समय खाना जरूर खा ले। खाली पेट न निकले। दोपहर में मिट्टी के मटके का पानी और नार्मल पानी का इस्तेमाल करे। प्लास्टिक का बोतल में पानी पीने से बचे। चक्कर आने पर पेड़ के नीचे या किसी मकान के पास छाया में बैठे। ताजी और हरी सब्जी खाये फ्रीज में रखा बासी भोजन ग्रहण नहीं करे। 12 से 18 वर्ष के लोग दो से ढाई लीटर पानी प्रतिदिन जरूर पीये। 18 से उपर वाले तीन लीटर से अधिक पानी का सेवन करे। समय निकाल कर मट्ठे का सेवन जरूर करे। इसके साथ बाहर का तेल से तला हुआ चाट समोसा सहित अन्य खाद सामाग्री का इस्तेमाल कम करे।

Previous article जनसमस्याओं को अधिकारी संज्ञान में लेकर त्वरित करे निस्तारण:मंत्री
Next article अधिकारियों की आश्वासन के बाद भी ड्रेन की नही हुई साफ सफाई
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page