Home चंदौली कसबा में सुबह कूड़ा करकट जलाये जाने से नगरवासियों में आक्रोश

कसबा में सुबह कूड़ा करकट जलाये जाने से नगरवासियों में आक्रोश

0
कसबा में सुबह कूड़ा करकट जलाये जाने से नगरवासियों में आक्रोश
कसबा में सुबह कूड़ा करकट जलाये जाने से नगरवासियों में आक्रोश

सकलडीहा में मुख्य मार्ग पर जलती कूड़ा करकट को पानी से बुताते हुए

सकलडीहा।विकास खंड के सदर मुख्यालय के दो गांवों में सफाई कर्मियों की ओर से रखे गये प्राइवेट कर्मी कूड़ा करकट बटोरकर आग लगा देते है। जिसके धुंआ से आसपास के लोगों को काफी समस्या होती है। शिकायत के बाद भी प्रधान से लेकर सचिव अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।
सकलडीहा नागेपुर और टिमिलपुर गांव में सफाई कर्मी नियुक्त होने के बाद भी प्राइवेट कर्मियों के माध्यम से साफ सफाई कार्य कराया जाता है। प्राइवेट कर्मियों की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बजाय थोड़ी थोड़ी दूरी पर कूड़ा बटोकर आग लगा दिया जाता है। जलती हुई कूड़ा करकट की धुंआ से सुबह टहलने वाले बुर्जुगों और महिला सहित स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हो जाते है। अस्थमा,टीवी और शुगर ,बीपी के मरीज उठती धूंआ से परेशान हो जाते है। जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों की ओर से प्रधान और सचिव को बताने के बाद भी चुप्पी साधे हुए है। जबकि स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छ वातावरण बनाने की जिला प्रशासन की कवायद जारी है। इसके बाद भी प्राइवेट कर्मियों को कूड़ा करकट जलाये जाने के प्रति जागरूक करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है। कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दीपक सेठ, डा.रमाशंकर वर्मा,कैलाश चौरसिया,विजय जायसवाल आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या का निजात दिलाने की मांग किया है। इस बाबत डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने बताया कि कूड़ा करकट जलाये जाने की शिकायत पर संबधित सफाई कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Previous article मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
Next article बिसापुर में खेल मैदान से तहसील प्रशासन ने हटायाअवैध अतिक्रमण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page