Home चंदौली बिसापुर में खेल मैदान से तहसील प्रशासन ने हटायाअवैध अतिक्रमण

बिसापुर में खेल मैदान से तहसील प्रशासन ने हटायाअवैध अतिक्रमण

0
बिसापुर में खेल मैदान से तहसील प्रशासन ने हटायाअवैध अतिक्रमण
बिसापुर में खेल मैदान से तहसील प्रशासन ने हटायाअवैध अतिक्रमण

बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया तीन परिवारों का कच्चा और पक्का मकान

सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के बिसापुर में खेल मैदान पर पिछले लंबे समय से अतिक्रमण किया गया था। इसकी शिकायत विपक्षि द्वारा की गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार अजीत सिंह ने पहुचकर बुल्डोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। अवैध अतिक्रमण गिराए जाने से गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा है।
बिसापुर गांव में 10बिस्वा जमीन खेल मैदान के नाम से दर्ज है।आरोप है कि इसपर तीन परिवार लंबे समय से कब्जा किए थे। शिकायत कर्ता इसकी शिकायत अधिकारियों से किया था। कार्यवाही न होने पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,तहसीलदार अजीत सिंह सहित राजस्व की टीम बिसापुर पहुचकर तीन परिवारों रामचन्द्र राम,भाईलाल राम और सुदामा राम का दो पक्का और एक कच्चा मकान बुल्डोजर से ध्वस्त कराया।अतिक्रमणकारियों का कहना था कि वह 70 सालों से इसपर घर बनाकर रह रहे है। हालांकि इसमे मजेदार बात यह है कि जो शिकायत कर्ता है।वह खुद बंजर जमीन पर कब्जा किया है। उसी बंजर जमीन में इन तीनो गरीब परिवारों को एक-एक बिस्वा आवंटन एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किया। एसडीएम ने बताया कि जल्द इनलोगों को आवास मुहैया कराया जाएगा। हालांकि बुल्डोजर चलने से तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। पंचायत भवन में इनलोगो का सामान रखवाया गया। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Previous article कसबा में सुबह कूड़ा करकट जलाये जाने से नगरवासियों में आक्रोश
Next article माटीगांव में 22 कटा कनेक्शन सहरोई में 44 बकायेदारों को नोटिस जारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page