Home चंदौली माटीगांव में 22 कटा कनेक्शन सहरोई में 44 बकायेदारों को नोटिस जारी

माटीगांव में 22 कटा कनेक्शन सहरोई में 44 बकायेदारों को नोटिस जारी

0
माटीगांव में 22 कटा कनेक्शन सहरोई में 44 बकायेदारों को नोटिस जारी
माटीगांव में 22 कटा कनेक्शन सहरोई में 44 बकायेदारों को नोटिस जारी
बिजली विभाग की ओर से अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई

जांच अभियान में 30 हजार राजस्व का हुआ वसूली बकाया जमा न करने पर जारी होगी आरसी

मांटी गांव में जांच पड़ताल करते हुए बिजली विभाग की टीम

सकलडीहा। बिजली विभाग की ओर से बकाया वसूली और चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू किया गया है। मंगलवार को माटीगांव में बिजलीं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़े बकाएदारों के 22 कनेक्शन काटे गए। जबकि 30 हजार रुपया राजस्व की वसूली हुई। वही सहरोइ में 44 बड़े बकायेंदारों को नोटिस जारी किया गया है। बिजलीं विभाग की कार्रवाई से गांव में खलबली मची हुई है।
विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार के निर्देश पर बिजलीं विभाग राजस्व वसूली बढ़ाने और लाइन लास रोकने के लिए अभियान चला रही है। इस दौरान गांवो और कस्बों में बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर कनेक्शन काटा जा रहा है।और बिजलीं चोरी पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को माटीगाव में बिजलीं विभाग की टीम ने छापेमारी की इस दौरान बड़े बकाएदारों में शामिल कुल 22 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। वही 30 हजार रुपये की राजस्व की वसूली की गई। सहरोई में पच्चास हजार से अधिक के 44 बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि जांच अभियान लगातार चलता रहेगा। इस मौके पर जेई इन्द्रजीत सिंह,अरूण कुमार राय,नोडल नवल कुमार,प्रवीन,सुनील सहित अन्य रहे।

Previous article बिसापुर में खेल मैदान से तहसील प्रशासन ने हटायाअवैध अतिक्रमण
Next article आमने-सामने बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page