Home चंदौली सकलडीहा में सांसद विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीश

सकलडीहा में सांसद विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीश

0
सकलडीहा में सांसद विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीश
सकलडीहा में सांसद विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीश

सकलडीहा ईटवा और आम्बेडकर तिराहा पर लगा बंद पड़ा हाईमास्टर

सकलडीहा। सकलडीहा तहसील मुख्यालय के आसपास सांसद और विधायक निधि से आधा दर्जन से अधिक हाईमास्ट लगाया गया है। बीते एक साल से हाईमास्ट शोपीश बना हुआ है। अंधेरा होने के कारण आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। बीते दिनों उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के प्रयास से एक हाईमास्ट बनाया गया। जबकि कई बंद पड़े हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
सकलडीहा कस्बा के डा.आम्बेडकर तिराहा, अलीनगर तिराहा, ईटवा श्रीप ब्रम्ह बाबा गेट, सधन तिराहा से लेकर कस्बा और चतुर्भुजपुर में हाईमास्ट सांसद और विधायक निधि से लगाया गया है। बीते एक साल से कई हाईमास्ट शोपीश बना हुआ है। अंधेरा होने के कारण सधन तिराहा चहनिया सकलडीहा मार्ग और सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई बार वाहन तेज रफ्तार में आने के कारण वाहन घुमाते समय दुकानों में घुस जाते है। उपर से नवनिर्मित फोर लेन सड़क पर उड़ती धूल के कारण रास्ता का पता नहीं होने पर सवारी वाहन से लेकर निधि वाहन सड़क के किनारे सड़क पर उतर जाती है। व्यापारियों के प्रयास से सकलडीहा अलीनगर तिराहे का हाईमास्ट डारेक्टर जोड़कर शुरू कर दिया गया। जो दिन रात जलती है। ग्रामीणों ने बताया कि शोपीश बनी हाईमास्ट की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतनिधियों से लेकर अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद भी कोरमपूर्ति किया जा रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे।

Previous article चलती बस में लगी आग 5 जिंदा जले, पिता के सामने बेटा बेटी की मौत
Next article पुलिस जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page