Home क्राइम पुलिस जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

पुलिस जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

0
पुलिस जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
पुलिस जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

चंदौली और जौनपुर के एसपी ने पुलिस जवान के घर पहुंचकर परिजनों को दिया ढ़ाढ़स

जवान के अंतिम शव यात्रा में विधायक सुशील सिंह सहित ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

उकनीबीरम राय गांव में पुलिस जवान दुर्गेश का शव आते ही दहाड़मारकर रोते हुए परिजन

चंदौली और जौनपुर के एसपी के साथ विधायक सुशील सिंह घटना को लेकर संवेदना प्रकट करते हुए

सकलडीहा। जौनपुर थाना अर्न्तगत चंदवक थाने में उकनीबीरम राय गांव का 35 वर्षीय दुर्गेश सिंह दिवान के पद पर तैनात था। शनिवार की देर रात पुलिस नाकेबंदी करके सधन जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच पशु तस्करों ने पुलिस को देखते ही दुर्गेश सिंह को पीकअप से रौंदते हुए भाग निकले। जहां देर रात इलाज के दौरान दुर्गेश सिंह की मौत होगयी। ट्रामा सेंटर से पुलिस जवान का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक सुशील सिंह के साथ चंदौली और जौनपुर के एसपी डा.कौस्तुभ: सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स जवान के अंतिम यात्रा में शामिल रहे। परिजनों और परिवार के बच्चों को दहाड़ मारकर रोते देख आसपास खड़े सभी की आंखे नम होगयी।
उकनीबीरम राय गांव के दीनानाथ सिंह के दो पुत्र दुर्गेश सिंह और राजीव रंजन सिंह है। इनकी चार बहनें रीना सिंह,मीना सिंह,तारा सिंह और भुट्टन सिंह है। दुर्गेश सिंह 2012 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वही छोटा भाई राजीव रंजन सिंह एयरफोर्स जोधपुर राजस्थान में तैनात है। दुर्गेश सिंह की शादी वर्ष 2015 में बलिया जनपद के बासडीह क्रितुपुर में प्रियंका सिंह से हुई थी। प्रिंयका सिंह महिला सिपाही रही बाद में परीक्षा देकर टीचर बन गयी। दुर्गेश सिंह को दो पुत्री 6 वर्षीय तान्या सिंह और दो वर्षीय पुत्री नव्या सिंह है। दुर्गेश सिंह जीआरपी प्रयाग राज में एक साल ड्यूटी के बाद जौनपुर में थाने में तैनात थे। शनिवार को वाराणसी से आजमगढ़ के रास्ते पशु तस्कर की आने की सुचना पर पुलिस नाकेबंदी करके जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस को देखते ही पुश तस्कर तेजी से भागते हुए रेलवे फाटक भी तोड़ दिया। पशुतस्करों ने दुर्गेश सिंह के रोकते समय रौंदते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। माता उर्मिला सिंह,पिता दीनानाथ सिंह पत्नी प्रियंका सिंह बहनों सहित परिजनों का दहाड़मारकर रोते बिलखते देख सभी की आंखे नम होगयी थी। जौनपुर डा.कौस्तुभ: चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे विधायक सुशील सिंह,ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,प्रधान प्यारेलाल,अमित सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण अंतिम शव यात्रा में शामिल रहे।
इनसेट में…….
बेटी तान्या और नव्या को पुलिस अधिकारी बनाना चाहते थे पिता
पुलिस का जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही सबकी आंखे नम होगयी। जहां तहां परिवार के लोग बेसुध हो गिर जा रहे थे। पत्नी का रोते रोते बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि दुर्गेश दोनों बेटियों को पुलिस अधिकारी बनाना चाहते थे। लेकिन किसी को क्या पता कि परिवार पर अचानक दु:खों का पहाड़ टूट पड़ेगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से पशु तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग उठाया।

Previous article सकलडीहा में सांसद विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीश
Next article भतीजे की हत्या करने वाला चाचा को पुलिस ने भेजा जेल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page