Home क्राइम भतीजे की हत्या करने वाला चाचा को पुलिस ने भेजा जेल

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा को पुलिस ने भेजा जेल

0
भतीजे की हत्या करने वाला चाचा को पुलिस ने भेजा जेल
भतीजे की हत्या करने वाला चाचा को पुलिस ने भेजा जेल

परिवारिक मनमुटाव के कारण चाचा ने भतीजे की हत्या कर कुंआ में शव फेका

14दिन बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोतवाली में डिप्टी एसपी रघुराज आरोपी चाचा के साथ घटना का खुलाशा करते हुए

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद ग्राम प्रधान अरसद अली को पौत्र पांच वर्षीय मंजर अली चार मई को अपने घर से खेलते समय लापता होगया था। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी थी। शनिवार को धानापुर थाना क्षेत्र के एक कुंए में बालक का शव चाचा की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया। घटना में शामिल आरोपी चाचा को सीओ रघुराज ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
रविवार को सीओ रघुराज ने बताया कि लापता बालक मंजर अली का चाचा असलम उर्फ अरमान से शक के आधार पर पूछताझ से जानकारी मिली की अभियुक्त द्वारा परिवारिक मनमुटाव के कारण अपने सगे भतीजे को घुमाने फिराने के बहाने लेकर गया हुआ था। जिसके बाद भतीजे को कुंए में फेंक दिया था। गहनता से पूछताझ के बाद शनिवार को निशानदेही पर बालक का शव कुंए से बरामद हुआ था। कोतवाल पुलिस ने टीम के साथ चाचा को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल हरिनारायण पटेल,चौकी इंचार्ज जनक सिंह,विजय राज,गौरव पटेल,रोहित गौड़ सहित अन्य उपस्थित रहें।

Previous article पुलिस जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Next article ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page