Home चंदौली ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

0
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी और विजय गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य

सकलडीहा। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को सकलडीहा कस्बा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की अगुवाई में यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करने हेतु निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूजा इलाका गुंजायमान रहा।
यात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर से हुआ। यात्रा अंबेडकर प्रतिमा चौराहा होते हुए सघन तिराहा पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म किया। पूरी दुनिया ने भारत का शौर्य देखा है । यह नया भारत है जो अपने वीर जवानों पर गर्व करता है। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, विजय गुप्ता, जयप्रकाश चौहान, मनोज मौर्या, अरुण मिश्रा , गोपाल राजभर , मंजू वर्मा,संतोष विश्वकर्मा, रंजय पाण्डेय, रामबिलास चौहान , अजय सिंह, विनय कुमार, घनश्याम तिवारी, देवेंद्र चौहान , भगवान दास राम, पप्पू राम, मंजीत यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Previous article भतीजे की हत्या करने वाला चाचा को पुलिस ने भेजा जेल
Next article अवैध शराब के साथ युवक अभियुक्त गिरफ्तार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page