Home क्राइम अवैध शराब के साथ युवक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ युवक अभियुक्त गिरफ्तार

0
अवैध शराब के साथ युवक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 32 पैकेट देशी शराब बरामद

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व राजेश राय, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना कन्दवां पुलिस टीम द्वारा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।उ0नि0 विनोद कुमार सिंह को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति धनाइतपूर आरंगी मार्ग से आरंगी गेट की तरफ पैदल एक प्लास्टिक की सफेद बोरी में अवैध देशी शराब लेकर आ रहा है जो आरंगी घाट पार कर बिहार ले जाएगा।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम आरंगी धनाईतपुर से नौबतपुर पर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी किया गया। कुछ देर बाद नौबतपुर धनाइतपुर की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो अपने सिर पर सफेद रंग की बोरी रखा हुआ था। जिसको हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 32 पैकेट विन्डसर लाइम देशी शराब कुल 06 लीटर 400 मिलीलीटर बरामद किया गया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बंधु राम पुत्र रामप्रवेश राम निवासी ग्राम जेवरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुयी।
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि विभिन्न ठेको से थोड़ी थोड़ी शराब खरीद कर इकट्ठा करता हूं तथा बिहार ले जाकर इसे बेचकर गुजारा करता हूं।मु0अ0सं0-45/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1.बंधू राम पुत्र रामप्रवेश राम निवासी ग्राम जेवरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार उम्र 28 वर्ष
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 विनोद कुमार सिंह थाना कन्दवा,हे0का0 बृजेश कुमार वर्मा,का0 प्रदीप कुमार यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली

Previous article ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
Next article गांवों की विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नही होगा क्षम्य:सीडीओ
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page