Home चंदौली गांवों की विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नही होगा क्षम्य:सीडीओ

गांवों की विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नही होगा क्षम्य:सीडीओ

0
गांवों की विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नही होगा क्षम्य:सीडीओ
गांवों की विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नही होगा क्षम्य:सीडीओ

ब्लॉक मुख्यालय पर सीडीओ रल्ला पल्ली जगत सांई अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए

सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी रल्ला पल्ली जगत सांई सोमवार को सकलडीहा विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यो से संबधित कार्यो के बारे में गहनता से जांच किया। मनरेगा से लेकर ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने की चेतावनी दिया। ग्रामीण स्तर पर कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने का निर्देश दिया। सीडीओ की निरीक्षण को लेकर ब्लॉक के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी की निरीक्षण को लेकर ब्लॉक मुख्यालय को सुबह से ही साफ सफाई कराया गया था। ब्लॉक सभागार से लेकर ग्रामीणों को बैठने के लिये कुर्सी भी लगाया गया था। करीब 11 बजे सीडीओ रल्ला पल्ली जगत सांई ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर पूरे ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। ब्लॉक के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों से क्रमश: जानकारी लिया। चार घंटे तक ब्लॉक मुख्यालय में रूककर सीडीओ ने मनरेगा कार्य,क्षेत्र पंचायत कार्य, ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के बारे में गहनता से जांच किया। कहा कि हर गरीबों को मनरेगा में काम दिलाना शासन की प्राथमिकता है। मनरेगा के भुगतान जनरेट होने के बारे में जांच किया। इसके अलावा पंचायत भवन,सामुदायिक शौचालय,पीएम और सीएम आवास सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच किया। इसके बाद क्रमश सभी सचिवों और ब्लॉक के एडीओ के माध्यम से विकास कार्यो के बारे में जानकारी लिया। चेताया कि किसी प्रकार की शिकायत या लापरवाही विकास कार्यो में क्षम्य नहीं होगा। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ बजंरगी पांडेय,एडीओ हवलदार यादव,एकाउंटेंड विजय शंकर,सचिव राम सिंह, पवन दूबे,संदीप गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article अवैध शराब के साथ युवक अभियुक्त गिरफ्तार
Next article शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी नही जले चुल्हे
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page