Home चंदौली शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी नही जले चुल्हे

शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी नही जले चुल्हे

0
शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी नही जले चुल्हे
शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी नही जले चुल्हे

जनप्रतिनिधियों से लेकर शुभचिंतकों का शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगा रहा तांता

धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए

सकलडीहा। जौनपुर के चंदवक थाने में तैनात 35 वर्षीय पुलिस जवान दुर्गेश सिंह के उपर शनिवार की देर रात पशु तस्करों ने पीकअप से रौंदते हुए फरार होगये थे। जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत होगयी थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बलुआ घाट पर पहुंचकर अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए। सोमवार को दूसरे दिन में भी गांव में मातम पसरा रहा। सुबह से ही ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और शुभ चिंतकों का तांता लगा रहा। बड़ा भाई के घर पहुंचते ही परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।
उकनी बीरम राय गांव के दीनानाथ के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह और दुर्गेश सिंह और चार पुत्री है। राजीव रंजन एयरफोर्स में जोधपुर में तैनात है। दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाने में तैनात था। शनिवार की देर रात पशु तस्करों के आने की सूचना पर पुलिस नाकेबंदी करके जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच पीकअप लदी पशुतस्करों ने पुलिस को देखते हुए स्पीड बढ़ा लिया। पुलिस जवान दुर्गेश सिंह को रौंदते हुए भाग निकले। जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार को दोपहर में शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात करीब दस बजे बड़ा भाई राजीव रंजन सिंह बलुआ घाट पहुंचते ही परिजनों के आंखों के आंसू रूक नही रहे थे। सोमवार को सुबह से ही शुभचिंतकों सहित जनप्रतनिधियों का शोक संवेदना प्रकट करने के लिये तांता लगा रहा। परिवार के रोते बिलखते देख लोग द्रवित हो जा रहे थे । गांव में दूसरे दिन भी चुल्हें नहीं जले। परिवार के लोग दुर्गेश सिंह को भुला नहीं पा रहे है। पत्नी प्रियंका सिंह माता उर्मिला सिंह बेटी नब्या और दिव्या सिंह सहित बहनों का रोते रोते बुरा हाल है। इस मौके पर डा.संत त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह,अमित सिंह,प्रधानसंघ अध्यक्ष राजेश सिंह,नीरज सिंह बाला,धीरज सिंह,दीपक सिंह,अमित सिंह,पिंटू पाल सहित अन्य शुभचिंतक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनसेट में………
पति की मौत से दो दिनों से बेसुध है शिक्षिका पत्नी
उकनीबीरम राय गांव के दीनानाथ सिंह के दोनों बेटा सरल और मृदुभाषी है। गांव के हर लोग दोनों भाईयों का तारीफ करने से नहीं चुकते। जिसमें दुर्गेश सिंह बचपन से ही देश की सेवा के प्रति समर्पित रहता था। प्राथमिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल धरहरा और उसके बाद हाईस्कूल शहीद गांव से पढ़ने के बाद इंटर की पढ़ाई सकलडीहा इंटर कॉलेज से किया। पति की अचानक दर्दनाक मौत को परिजन सहित पत्नी भुला नहीं पा रहे है। दो दिनों से बेसुध पड़ी है। मां की हालत देख दोनों बेटियों के आंखों से आंसू रूक नही रहे है। पत्नी जौनपुर के खुज्जी में शिक्षिका है। परिवार के लोग शिक्षिका का स्थानांतरण जिले में कराना चाहते है।

Previous article गांवों की विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नही होगा क्षम्य:सीडीओ
Next article भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर लगा भीषण जाम रेलकर्मी परेशान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page