सकलडीहा बीज गोदाम पर पहुंचीं धान की बीज, किसानों में होगा वितरण
सकलडीहा। स्थित राजकीय बीज गोदाम पर बुधवार को धान का बीज पहुंच गया। अब किसानों को वहीं से धान की बीज वितरित की जाएगी। गोदाम से 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण किया जायेगा। गोदाम प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि कुल तीन प्रजातियों के धान की बीज उपलब्ध है। किसान अपनी जरुरत के अनुसार ले सकते है। वहीं ढैचा का बीज नहीं आने से किसान काफी परेशान है।
राजकीय बीज भंडार पर बुधवार को 23 कुन्तल एच यू आर-917 और 21 कुन्तल एमटीयू (नाटी)-7029 और 15 कुन्तल शियाट्स-4 पहुंचा है। धान का बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा। अनुदान धान खरीद के समय ही उपलन्ध करा दिया जाएगा। गोदाम पर धान पहुंचने से किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गोदाम प्रभारी ने बताया कि उच्च क्वालिटी और गुणवत्तायुक्त बीज किसानों को दिया जा रहा है। हालांकि की काफी इंतजार के बाद भी इस वर्ष ढैंचा का बीज नही पहुंचा। जिससे किसानों को पशुओं के चारे और पैदावार में कमी की आशंका बनी हुई है। किसानों ने बताया कि राजकीय बीज भंडार पर ढैंचा का बीज नहीं आने से काफी परेशान होना पड़ रहा है। लोगो ने जिला प्रशासन से ढैंचा का बीज उपलब्ध कराने की मांग किया है।
