Home चंदौली बगैर सूचना के गायब रहने पर सफाई कर्मी का तीन दिन का वेतन रोका

बगैर सूचना के गायब रहने पर सफाई कर्मी का तीन दिन का वेतन रोका

0
बगैर सूचना के गायब रहने पर सफाई कर्मी का तीन दिन का वेतन रोका
बगैर सूचना के गायब रहने पर सफाई कर्मी का तीन दिन का वेतन रोका

अमावल गांव में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय निरीक्षण करते हुए

सकलडीहा।डीपीआरओ नीरज सिन्हा के निर्देश पर लगातार साफ सफाई और नियमित रूप से पंचायत भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने अमावल और बलारपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमावल गांव के सफाई कर्मी बीते तीन दिनों से बगैर सूचना गायब होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पंचायत भवन का निरीक्षण किया। सचिव और पंचायत सहायक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ग्राम पंचायत अमावल और बलारपुर ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय सचिव महेंद्र प्रताप पंचायत सहायक खुशबू सिंह उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अमावल में सफाई कर्मी 22 से 24 मई तक रजिस्टर में उपस्थित अंकित नहीं था। इसके अलावा ग्राम पंचायत में मौजूद नहीं थे। पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि इटवा ग्राम में उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है । जिसके लिए उनके द्वारा सक्षम स्तर से अनुमति नहीं ली गई है और ना ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से किया जा रहा है। उनके इस कृत्य के लिए 3 दिन का वेतन कटौती करते हुए नोटिस निर्गत किया गया है। ग्राम पंचायत बलारपुर के सफाई कर्मी द्वारा डोर टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है जिसके लिए नोटिस निर्गत किया गया है । पंचायत सहायक अमावल एवं बलारपुर द्वारा नियमित उपस्थित होकर कार्य किया जा जा रहा था। उन्हें ग्राम पंचायत में दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गई तथा उसका लाभ ग्रामीणों को देने के लिए कहा गया। सचिव को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिवालय ,सामुदायिक शौचालय में जो भी कमियां हैं । उन्हें 1 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करते हुए फोटोग्राफ सहित सूचना विकासखंड कार्यालय पर प्रस्तुत करें। इस मौके पर सचिव महेन्द्र यादव, प्रधान मनोज यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
Next article फोर लेन सड़क निर्माण के कारण रास्ता बंद होने से परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page