Home चंदौली पंचायत सहायक को हटाने और सफाई कर्मी को वेतन रोकने की कार्रवाई

पंचायत सहायक को हटाने और सफाई कर्मी को वेतन रोकने की कार्रवाई

0
पंचायत सहायक को हटाने और सफाई कर्मी को वेतन रोकने की कार्रवाई
पंचायत सहायक को हटाने और सफाई कर्मी को वेतन रोकने की कार्रवाई

डीपीआरओ के निर्देश पर कूड़ा कलेक्शन की जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत

सकलडीहा।जिलाधिकारी की निर्देश पर गांव गांव में कूड़ा कलेक्शन अभियान को तेजी से शुरू करने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव आधा दर्जन गावों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक सफाई कर्मी का एक माह का वेतन रोकन और पंचायत सहायक को बर्खास्त किये जाने की कार्रवाई करने की नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की जांच पड़ताल से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विकास खंड के बहरवानी , पौरा ,दिवाकरपुर, कटसिल, दिघवट ,फेसुड़ा और बरंगा गांव का अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित ग्रामों के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत दिवाकरपुर में सफाई कर्मी ममता की जगह उनके पति द्वारा कार्य किया जा रहा था तथा नियमित कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा था । जिसके लिए उनका वेतन अवरुद्ध करते हुए नोटिस जारी की गई है । साथ ही कटसिल की सफाई कर्मी विभा द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं किया जा रहा था तथा ग्राम में सफाई व्यवस्था सही नहीं थी । जिसके कारण मई माह का वेतन अवरुद्ध करते हुए नोटिस जारी की गई। ग्राम पंचायत दीघवट में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन समूह के महिलाओं द्वारा किया जा रहा था। लेकिन वहां पांच हजार की आबादी पर एक ही सफाई कर्मी होने पर एक अन्य सफाई कर्मी की नियुक्त किये जाने के लिये डीपीआरों को पत्र भेजा गया। पंचायत सहायक ट्विंकल जायसवाल विगत माह से कार्यालय अनुपस्थित होने पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए सचिव को निर्देशित किया गया कि उन्हें पद से हटाने की कार्यवाही करते हुए कार्यालय को अवगत कराये जाने का निर्देश दिया । ग्राम पंचायत बरंगा में सामुदायिक शौचालय का संचालन अच्छा होने पर प्रधान और सचिव की सराहना किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,सचिव संजय यादव, प्रधान कन्हैया राम सहित अन्य रहे।

Previous article पानी टंकी निर्माण और कनेक्शन नहीं होने पर जताया विरोध
Next article चेकिंग अभियान में बकाया पर 35 कमर्शियल कनेक्शन काटे
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page