Home चंदौली पानी टंकी निर्माण और कनेक्शन नहीं होने पर जताया विरोध

पानी टंकी निर्माण और कनेक्शन नहीं होने पर जताया विरोध

0
पानी टंकी निर्माण और कनेक्शन नहीं होने पर जताया विरोध
पानी टंकी निर्माण और कनेक्शन नहीं होने पर जताया विरोध

कुचमन गांव में पानी टंकी निर्माण कार्य में लापरवाही पर विरोध जताते हुए ग्रामीण

सकलडीहा। जल जीवन मिशन के तहत लाखों रूपये खर्च करके हर घर जल पहुंचाने की योजना शासन की ओर से चलायी जा रही है। जिसके तहत हर गांवों में पानी टंकी का निर्माण और गांवों में पाइप लाइन और हर घर में कनेक्शन दिया जाना है। बीते एक साल से अधिक समय से कुचमन गांव में हर घर में कनेक्शन तो दूर पानी टंकी का निर्माण अधर में होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश है। सोमवार को ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से पेयजल समस्या से निजात दिलान की मांग उठाया है।
विकास खंड में कुल 104 गांवों में हर घर जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन विभागीय ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही से निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। बीते कई साल से कुचमन,ईटवा,सकलडीहा,नागेपुर,तेन्दुई,मनिहरा,उकनी सहित विभिन्न गांवों में पानी टंकी निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। गांवों में हर घर कनेक्शन के तहत पाइप लाइन डाल दिया गया है। लेकिन कनेक्शन तो दूर पानी टंकी का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। जबकि तहसील प्रशासन की ओर से हर गांवों में भूमि भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जल जीवन मिशन के अधिकारी और ठेकेदार पतीला लगा रहे है। हर घर जल योजना को मुंह चिढ़ा रहे है। ग्रामीणों ने अधूरा पडे़ पानी टंकी निर्माण और कनेक्शन जोड़ने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से शिकायत दर्ज कराये जाने की चेतावनी दिया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में अच्छे राजभर,लालू यादव,प्रिंस गुप्ता, पल्लू यादव,सतीश पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous article लाखों रूपये खर्च करके बनाया गया नाला टूटने से समस्या
Next article पंचायत सहायक को हटाने और सफाई कर्मी को वेतन रोकने की कार्रवाई
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page